फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aashiqui 3: बुलंदियों पर कार्तिक आर्यन के सितारे, प्यार भरी फ्रेंचाइजी फिल्म 'आशिकी 3' में आएंगे नजर

Mon, 05 Sep 2022 10:20 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 05 Sep 2022 10:20 AM IST
विज्ञापन
aashiqui 3 kartik aaryan will seen in lead role in superhit love story franchise
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर पहले उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद उनकी झोली में एक के बाद एक फिल्में आती जा रही हैं। कुछ समय पहले तक अभिनेता कृति सेनन के साथ 'शहजादा' की शूटिंग में बिजी थे। हाल ही में उन्होंने कियारा आडवाणी के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इसके बारे में अपडेट दिया था। अब ताजा अपडेट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन हिट फ्रेंचाइजी फिल्म 'आशिकी 3' का हिस्सा बनने वाले हैं। बता दें कि 'आशिकी' और 'आशिकी 2' ब्लॉकबस्टर फिल्में रही हैं और अब 'आशिकी 3' की तैयारी शुरू कर दी गई है।

aashiqui 3 kartik aaryan will seen in lead role in superhit love story franchise
कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु - फोटो : सोशल मीडिया

आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अभी इस फिल्म के लिए फीमेल लीड की घोषणा नहीं की गई है। आशिकी 3 का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं। आशिकी 3 को लेकर कार्तिक आर्यन कहते हैं- 'आशिकी एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। आशिकी 3 में काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ काम करने के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और उनके साथ काम करने से काफी कुछ सीखने को मिलेगा'। 

aashiqui 3 kartik aaryan will seen in lead role in superhit love story franchise
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग बसु ने भी आशिकी 3 को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आशिकी और आशिकी 2 के लिए फैंस की जो भावनाएं थीं वह आज भी दिलों में बनी हुई हैं। कार्तिक आर्यन के साथ ये मेरा पहला प्रोजेक्ट होगा, जिन्हें अपने काम के प्रति समर्पंण, कड़ी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है। 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
aashiqui 3 kartik aaryan will seen in lead role in superhit love story franchise
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

साल 1990 में आई फिल्म आशिकी को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। ये टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स द्वारा रिलीज की गई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद तो दोनों रातोंरात मशहूर हो गए थे। इसके बाद साल 2013 में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आए। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed