{"_id":"63157233b880ae5d174f339c","slug":"kartikeya-2-box-office-collection-day-23-nikhil-siddhartha-starrer-film-magnificent-business-after-three-weeks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karthikeya 2 Day 23: चौथे हफ्ते में भी जारी है कार्तिकेय 2 का कमाल, अब तक हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karthikeya 2 Day 23: चौथे हफ्ते में भी जारी है कार्तिकेय 2 का कमाल, अब तक हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। पहले दिन से ही 'कार्तिकेय 2' ने शानदार कमाई की है और तीसरे वीकएंड पर भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। एक तरफ जहां हिंदी की फिल्में हफ्ते भर भी सिनेमाघरों में टिक नहीं पा रही हैं, वहीं कार्तिकेय 2 का कलेक्शन उन हिंदी फिल्मों से तो कहीं बेहतर नजर आ रहा है। कार्तिकेय 2 ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, अक्षय कुमार की रक्षा बंधन और विजय देवरकोंडा की लाइगर को भी मात दे दी है। कार्तिकेय 2 का तीसरे हफ्ते का कलेक्शन उम्मीद से अच्छा नजर आ रहा है।
2 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिकेय 2 अब साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म लगातार हो रही कमाई से एक बार फिर साबित हो गया है 'कंटेंट ही किंग' होता है। इस फिल्म का मुकाबला आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से था लेकिन अपनी दमदार कहानी की वजह से 'कार्तिकेय 2' ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। कार्तिकेय 2 को पॉजिटिव रिव्यू की वजह से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।
3 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिकेय 2 ने पहले वीकएंड में सभी भाषाओं में 30.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरा सप्ताह भी कार्तिकेय 2 के लिए ठीक-ठाक रहा। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कुल कारोबार 30.59 करोड़ रुपये था। वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म के बिजनेस में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। तीसरे वीक में कार्तिकेय 2 ने 15.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। धीरे-धीरे फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज की जा रही है। चौथे हफ्ते को मिलाकर अब तक कार्तिकेय 2 ने कुल 80.31 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि फिल्म में निखिल के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, अनुपम खेर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन चंदू मोंदेती ने किया है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई 'कार्तिकेय' का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म को केवल दर्शकों की ही नहीं बल्कि समीक्षकों की भी सराहना मिली है। लोगों के साथ सेलेब्स भी इस फिल्म की खुलकर तारीफ कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।