फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teachers Day Special: शाहरुख से लेकर माधुरी दीक्षित तक, जानिए असल जिंदगी में कौन हैं बॉलीवुड स्टार्स के गुरु

Mon, 05 Sep 2022 08:34 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 08:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers Day 2022  Shah Rukh Khan  to madhuri dixit know about the real life gurus of bollywood celebs
माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान - फोटो : social media

गुरु...जो हमें जीने का सही मतलब सिखाता है , जो हमें ज्ञान के मोती देता है। कुछ सीखने के लिए या बनने के लिए हर इंसान की जिंदगी में उसका कोई न कोई गुरु जरूर होता है और बॉलीवुड तो एक ऐसी जगह है, जहां सितारे अपने अभिनय से लेकर नृत्य कौशल, गायन, वादन सभी का प्रदर्शन करते हैं। एक्टर हो या फिर कोई सिंगर सेलेब्स भी अपने काम को बेहद संजीदगी से करते हैं। हालांकि ये सब करना सेलेब्स के लिए भी बिना गुरु के पॉसिबल नहीं है। इसलिए बॉलीवुड स्टार्स भी असल जिंदगी में किसी न किसी को अपना गुरु मानते हैं।

Teachers Day 2022  Shah Rukh Khan  to madhuri dixit know about the real life gurus of bollywood celebs
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख के अभिनय का तो हर कोई दीवाना है। उनके प्रति फैंस में गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। शाहरुख जितने अच्छे अभिनेता हैं वह उतने ही अच्छे स्टूडेंट भी रहे हैं। शाहरुख खान ने हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की है और उस समय में उन्हें अनीता नाम की एक टीचर पढ़ाया करती थी, वह अभिनेता के बारे में जिक्र करते हुए कहती हैं कि शाहरुख खान क्लास में हमेशा हाथ में हॉकी लेकर आते थे, वह स्पोर्ट्स के साथ ही पढ़ाई में भी बेहद अच्छे थे।

Teachers Day 2022  Shah Rukh Khan  to madhuri dixit know about the real life gurus of bollywood celebs
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के शानदार अभिनय के साथ ही उनके कमाल के नृत्य कौशल से तो हर कोई परिचित है। जब वह पर्दे पर या स्टेज पर होती हैं तो अपन डांस और कमाल के एक्स्प्रेशन से सभी का दिल जीत लेती हैं। बता दें की माधुरी दीक्षित ने बिरजू महाराज से क्लासिकल डांस की बारीकियां सीखी हैं। इसके अलावा वह सरोज खान को अपनी गुरु के साथ दोस्त मानती हैं। हालांकि यह बेहद दुखद है कि ये दोनों दिग्गज इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teachers Day 2022  Shah Rukh Khan  to madhuri dixit know about the real life gurus of bollywood celebs
टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ
अभिनेता टाइगर श्रॉफ को भी उनके अभिनय के साथ ही कमाल के डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। बता दें कि टाइगर अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं को देते हैं। वह निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को अपना गुरु मानते हैं, वहीं ऋतिक रोशन को अभिनेता अपना ऑनस्क्रीन गुरु कहते हैं।
विज्ञापन
Teachers Day 2022  Shah Rukh Khan  to madhuri dixit know about the real life gurus of bollywood celebs
फराह खान, माइकल जैक्सन साल 1999 में मुलाकात के दौरान - फोटो : insta

बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान, डांस के लेजेंड्री सुपरस्टार माइकल जैक्सन को अपना गुरू मानती हैं। हाल ही में माइकल जैक्सन के बर्थडे पर फराह खान ने उनके साथ तस्वीर साझा की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed