फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: खत्म हो रहा साउथ का दबदबा! वीकएंड पर ऐसा रहा 'कोबरा' और 'कार्तिकेय 2' का हाल

Mon, 05 Sep 2022 08:20 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 05 Sep 2022 08:20 AM IST
विज्ञापन
Sunday box office report sita ramam cobra karthikeya 2 brahmastra advance booking
कोबरा, कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। एक तरफ जहां पिछले हफ्ते कोई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, वहीं साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार है। लाइगर हफ्तेभर के बाद से ही सिनेमाघरों से उतारी जाने लगी है। वहीं चियान विक्रम की फिल्म 'कोबरा', 'कार्तिकेय 2' और धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' की पकड़ भी अब सिनेमाघरों में ढीली पड़ती दिखाई दे रही है। इसी बीच अब सोमवार को हुए सभी फिल्मों के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं बीते दिन किसने किया कितना कारोबार-




 
Sunday box office report sita ramam cobra karthikeya 2 brahmastra advance booking
कोबरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म कोबरा 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों में पांच दिन का समय बीत चुका है। कोबरा ने ओपनिंग को दमदार की थी, लेकिन दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। वीकएंड पर भी कोबरा को कुछ खास बढ़त देखने को नहीं मिली है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रविवार को कोबरा ने 4.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 35.49 करोड़ रुपये हो गया है।

Sunday box office report sita ramam cobra karthikeya 2 brahmastra advance booking
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीता रामम
मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता रामम हिंदी में ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। तमिल, तेलुगू और मलयालम में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसको देखते हुए मेकर्स ने इसे हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला किया। साउथ में सीता रामम के कलेक्शन की बात करें तो चौथे हफ्ते में भी फिल्म  सिनेमाघरों में टिकी हुई है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से साउथ में सीता रामम ने 31वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल बिजनेस 56.31 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday box office report sita ramam cobra karthikeya 2 brahmastra advance booking
कार्तिकेय 2 - फोटो : social media

कार्तिकेय 2
फिल्म 'कार्तिकेय 2' को पॉजिटिव रिव्यू की वजह से लगातार दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कार्तिकेय को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, कार्तिकेय 2 ने 23वें दिन 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 80.31 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Sunday box office report sita ramam cobra karthikeya 2 brahmastra advance booking
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : social media

थिरुचित्रम्बलम
18 अगस्त को रिलीज हुई मिथरन जवाहर की इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी। लेकिन अब धनुष की फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 18वें दिन धनुष की फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 71.32 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed