फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi: गांव के नाटक में लड़की का किरदार निभाते थे पंकज त्रिपाठी, ऐसे तय किया बड़े पर्दे तक का सफर

Mon, 05 Sep 2022 07:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 05 Sep 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Birthday interesting facts about Mirzapur Kaleen Bhaiya and his Struggle in industry
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार पंकज त्रिपाठी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के वो सितारे हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कोई नहीं जानता था और मायानगरी में अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

Pankaj Tripathi Birthday interesting facts about Mirzapur Kaleen Bhaiya and his Struggle in industry
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गांव के नाटक से की अभिनय की शुरुआत
5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में जन्मे पंकज त्रिपाठी को बचपन से ही एक्टिंग में रुचि थी। ऐसे में वह गांव में होने वाले नाटकों में लड़की का किरदार निभाने लगे, जिसे लोग काफी पसंद करते थे। पंकज नाटक में इतना अच्छा करते थे कि लोग उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए खतरा बताते थे। लेकिन जब वह बड़े हो गए तो उन्होंने थिएटर का रुख किया। उनके पिता उन्हें पैसे नहीं देते थे। ऐसे में उन्होंने थिएटर से जुड़े रहने के लिए रात में होटल में काम करना शुरू किया और सुबह वह थिएटर में भाग लेते थे।

Pankaj Tripathi Birthday interesting facts about Mirzapur Kaleen Bhaiya and his Struggle in industry
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कॉलेज के दौरान जाना पड़ा जेल
पंकज त्रिपाठी कॉलेज के दौरान राजनीति में काफी सक्रिय थे। उन्होंने हिंदी से ग्रेजुएशन किया था और वह भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी का हिस्सा थे। ऐसे में एक बार वह किसी आंदोलन में हिस्सा ले रहे थे, जिसके वजह से उन्हें एक हफ्ते तक जेल में रहना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में अपना सफर शुरू किया और 2004 में पढ़ाई पूरी कर मुंबई जाने का मन बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Birthday interesting facts about Mirzapur Kaleen Bhaiya and his Struggle in industry
परिवार के साथ पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई आए तो झेली आर्थिक तंगी
एनएसडी के बाद 16 अक्टूबर 2004 को पंकज त्रिपाठी ने मंबई का रुख किया। उस दौरान उनके पास 46 हजार रुपये थे, जो 25 दिसंबर तक 10 हजार ही बचे। एक बार इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा था कि मेरी पत्नी मृदुला का जन्मदिन था उस दिन और मेरे पास न तो केक के पैसे थे और न ही गिफ्ट के। वहीं, जब वह कुछ काम नहीं करते थे, तो उनकी पत्नी ही घर का खर्चा चलाती थीं। दोनों की एक बेटी आशी त्रिपाठी है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Birthday interesting facts about Mirzapur Kaleen Bhaiya and his Struggle in industry
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से चमकी किस्मत
2004 में आई 'रन' में छोटा सा किरदार निभाने के बाद वह कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल में नजर आए। लेकिन उनकी किस्मत 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से चमकी। इस फिल्म में उनके किरदार सुल्तान कुरैशी को दर्शकों का खूब प्यार मिला, जिसके बाद वह पहचाने जाने लगे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में बेहतरीन अभिनय किया। 'मिर्जापुर' के कालीन भैया हो या फिर 'क्रिमिनल जस्टिस' के माधव मिश्रा, हर वेब सीरीज में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, सेक्रेड गेम के गुरुजी बनकर भी छा गए थे। इसके अलावा वह 'लूका छुपी', 'न्यूटन', 'बरेली की बर्फी', 'गुड़गांव' सहित कई फिल्मों में नजर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed