फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidhu Vinod Chopra: ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्माण के लिए फेमस हैं विधु, एक ने तो कमाए थे 854 करोड़

Mon, 05 Sep 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 05 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra Birthday know Blockbuster films Produced by him
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विधु विनोद चोपड़ा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। आज ही के दिन साल 1952 में उनका जन्म श्रीनगर में हुआ था। विधु बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक तो हैं ही साथ ही उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण भी किया है। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी इन शानदार फिल्मों के बारे में।

Vidhu Vinod Chopra Birthday know Blockbuster films Produced by him
मुन्ना भाई एमबीबीएस - फोटो : Social Media
मुन्ना भाई एमबीबीएस

संजय दत्त की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक मुन्ना भाई एमबीबीएस को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। वहीं, इसे प्रोड्यूस विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म ने संजय दत्त के डूबते करियर को नई दिशा दी थी।

Vidhu Vinod Chopra Birthday know Blockbuster films Produced by him
लगे रहो मुन्ना भाई - फोटो : सोशल मीडिया
लगे रहो मुन्ना भाई

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संजय दत्त की ही एक और सुपरहिट फिल्म है। राजकुमार हिरानी और विधु की जोड़ी इस फिल्म में भी एक साथ लौटी थी। फिल्म में संजय के अलावा अरशद वारसी ने भी काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा था। लगे रहो मुन्ना भाई ने कुल 74.88 करोड़ का बिजनेस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra Birthday know Blockbuster films Produced by him
3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
3 इडियट्स

आमिर खान की इस फिल्म को हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस ने किया था। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहली बार 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। फिल्म ने कुल 202 करोड़ की कमाई की थी।

विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra Birthday know Blockbuster films Produced by him
पीके - फोटो : सोशल मीडिया
पीके

आमिर खान की फिल्म पीके के प्रोड्यूसर भी विधु विनोद चोपड़ा ही थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। राज कुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 340.80 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 854 का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed