{"_id":"5fc38d9c8ebc3e9c0416ea3a","slug":"aashiqui-actor-rahul-roy-suffers-brain-stroke-while-shooting-hospitalised","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahul Roy: राहुल रॉय को शूटिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में कराया गया भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rahul Roy: राहुल रॉय को शूटिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में कराया गया भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 29 Nov 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Rahul Roy Suffers Brain Stroke: सुपरहिट म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) को ब्रेन स्ट्रोक आया है। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब यह हादसा हुआ राहुल श्रीनगर में 'कारगिल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
2 of 5
Rahul Roy
- फोटो : Social Media
जानकारी के मुताबिक 'कारगिल' की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अभिनेता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
3 of 5
Rahul Roy
- फोटो : Social Media
डॉक्टर्स का कहना है कि राहुल के दिमाग के बाएं हिस्से में खून के थक्के जम गए हैं। उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा। सोशल मीडिया पर राहुल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल फिल्म की शूटिंग काफी ऊंचाई पर हो रही थी। ज्यादा ऊंचाई होने की वजह से ऑक्सीजन की कमी थी और टीम मेंबर्स को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rahul Roy
- फोटो : Social Media
राहुल ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से राहुल को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी लेकिन इसके बावजूद वो बॉलीवुड में ज़्यादा टिक नहीं पाए। आशिकी के बाद राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी जब उन्होंने 47 फिल्में साइन की थीं जिनमें से 19 लोगों के पैसे वापस कर दिए थे। एक वक्त ऐसा था जब उनकी 23 फिल्में फ्लोर पर थीं और दिन में 3 फिल्मों की शूटिंग करके, वो रात में अन्य फिल्मों के लिए काम किया करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
Rahul Roy
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
लेकिन धीरे-धीरे उनकी चमक फीकी होती चली गई। फिल्में न मिलने के बाद राहुल ऑस्ट्रेलिया चले गए। बीच-बीच में वह भारत भी आते रहे। राहुल रॉय को दर्शक लगभग भूल चूके थे पर 'बिग बॉस' ने उन्हें नया नाम दिया। राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा थे और इसके विनर रहे थे। हालांकि बिग बॉस ने उनके करियर खासा माइलेज नहीं पहुंचाया। एक इंटरव्यू में राहुल रॉय ने लाइमलाइट से दूर रहने पर बात करते हुए कहा था- मैंने सब छोड़ा और ये मेरी मर्जी थी। मैं इंडस्ट्री में इसलिए नहीं आया था कि मुझे स्टार या एक्टर बनना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।