सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा की पहली फिल्म को हिट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह सपना, केवल सपना बनकर ही रह जाएगा। 'लवयात्री' फिल्म की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब रही जिसका सबूत फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन है। 'लवयात्री' के साथ 'अंधाधुन' भी रिलीज हुई थी जिसने पहले दिन कलेक्शन के मामले में 'लवयात्री' को मात दे दी है।
पहले दिन सलमान के जीजा की 'लवयात्री' को 'अंधाधुन' ने दी मात, आयुष्मान के सामने नहीं टिक पाए आयुष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म समीक्षक सुमित कादल के ट्वीट के मुताबिक 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' फिल्म की पहले दिन ऑक्यूपेसी सिनेमाघरों में महज सुबह के शोज में 10 से 12 फीसदी रही। यहां तक कि फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने 'लवयात्री' फिल्म को 'अल्ट्रा टॉर्चर' तक बताया। ओपनिंग डे कलेक्शन किसी भी फिल्म के लिए बहुत अहम होता है। इन दोनों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें 'लवयात्री' पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
#Andhadhun Friday- ₹ 2.40 cr nett approx. #LoveYatri Friday- ₹ 1.80 cr nett approx. #Venom Friday- ₹ 4 cr nett approx. #LoveYatri -Ultra torture !
फिल्म समीक्षक सुमित कादल के ट्वीट के मुताबिक आयुष शर्मा और वारिना हुसैन की फिल्म 'लवयात्री' ने पहले दिन 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं 'अंधाधुन' फिल्म ने 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि 'लवयात्री' का असर पहले दिन फीका रहा। वहीं 'अंधाधुन' फिल्म 'लवयात्री' के मुकाबले दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो गई।
#Andhadhun Friday- ₹ 2.40 cr nett approx. #LoveYatri Friday- ₹ 1.80 cr nett approx. #Venom Friday- ₹ 4 cr nett approx.
'लवयात्री' और 'अंधाधुन' छोटे बजट की फिल्में हैं। 'लवयात्री' फिल्म का बजट करीब 22 करोड़ बताया जा रहा तो वहीं 'अंधाधुन' का बजट 17 करोड़ बताया जा रहा है। इन दोनों फिल्मों के पास अच्छा कलेक्शन कर पाने का सुनहरा मौका है। वीकेंड पर यह दोनों फिल्में अच्छा कलेक्शन कर सकती है। आपको बता दें, 'लवयात्री' फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है जबकि 'अंधाधुन' को श्रीराम राघवन ने।