अब्दु रोजिक की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' से बाहर आने के बाद वह लगातार सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब्दु अक्सर फैंस के साथ खुद से जुड़ी बातें साझा करते हैं और खुशी जाहिर करते हैं। अब वह ऑस्कर विजेता ए आर रहमान के साथ भारत के नौ शहरों के दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं, जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ साझा की है।
Abdu Rozik: एआर रहमान के साथ देश के नौ शहरों का दौरा करेंगे अब्दु, खुशी जाहिर कर बोले- मैं बेहद भाग्यशाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अब अब्दु, ए आर रहमान के साथ भारत के नौ शहरों का दौरा करेंगे। उनकी रोमांचक यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी। तजाकिस्तान के गायक पुणे, हैदराबाद, केरल, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, राजस्थान और दिल्ली का दौरा करेंगे। अब्दु को प्रतिभाशाली संगीतकारों के साथ मंच पर प्रदर्शन करने का एक अवसर मिलेगा। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने फैंस के साथ अपनी खुशी साझा की है।
YRF Spy Universe: स्पाई यूनिवर्स में हो सकती है शरवरी वाघ की एंट्री? जल्द होगी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा
अब्दु ने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे इतनी बड़ी किंवदंती और देश के आइकन के साथ प्रदर्शन करने का मौका मिला है। संगीत उद्योग, ए आर रहमान, उनके प्रबंधन और उनके अद्भुत परिवार ने मुझे पहले दिन से समर्थन और मार्गदर्शन दिया है। मैं हमेशा के लिए आभारी रहूंगा, इसलिए अब अपने प्रबंधन के साथ मैं दूसरों को भी मौका देना चाहता हूं, जो मेरे जैसे हैं और उन्हें नोटिस करने के लिए कहीं न कहीं सही व्यक्ति की जरूरत है। मैं यह कभी नहीं भूलूंगा कि मैं कहां से आया हूं और अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन मैं उस मौके और प्रार्थनाओं लिए आभारी हूं, जो मुझे सबने दिया है।
अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम पर यात्रा की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा की और कार्यक्रम का विवरण दिया। पोस्ट में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह आठ से 14 मई तक अपने बर्गिर रेस्तरां के लॉन्च के लिए मुंबई में रहेंगे और ग्राहकों के लिए व्यक्तिगत रूप से बर्गर की डिलीवरी करेंगे।
SRK On Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू से शाहरुख खान गदगद, ट्वीट कर ऐसे दी बधाई
बता दें कि अब्दु, सलमान खान और फराह खान के भी बहुत करीब हैं। 'बिग बॉस 16' में उन्होंने अपना एक परिवार बना लिया था। उन्हें देश भर के लोगों ने बहुत प्यार दिया। साजिद खान के साथ भी वह खास रिश्ता रखते हैं। हाल ही में वह एमसी स्टैन के साथ अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में थे।
Sunny Leone: 'कैनेडी' के ऑडिशन के दौरान काफी डर गई थीं सनी लियोनी, एक्ट्रेस ने साझा किया अनुभव