सब्सक्राइब करें

Oscar 2022: ऑस्कर में हुए थप्पड़ कांड को अभय देओल ने किया रीक्रिएट, फैंस को पसंद आ रहा वीडियो में एक्टर का अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 31 Mar 2022 01:01 AM IST
सार

ऑस्कर 2022 में विल स्मिथ का कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारना सुर्खियों में बना हुआ है। अब बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ने भी एक वीडियो शेयर कर अनोखे अंदाज में अपनी राय सबके सामने रखी हैं।

विज्ञापन
Abhay Deol recreats the Oscar 2022 incident between Will Smith and Chris Rock, shared video
ऑस्कर में हुए थप्पड़ कांड को अपनी दोस्त के साथ रीक्रिएट करते अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर 2022 में विल स्मिथ का कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारना चर्चा का विषय तो बन ही गया है, इसके साथ ही इसको लेकर कई मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर हस्तियों ने इस थप्पड़ कांड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस सबके बीच बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ने अनोखे अंदाज में अपनी राय सबके सामने रखी। दरअसल, अभय ने एक वीडियो शेयर कर विल और क्रिस के बीच हुए उस दृश्य को ही रीक्रिएट कर दिया।

Trending Videos
Abhay Deol recreats the Oscar 2022 incident between Will Smith and Chris Rock, shared video
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अभय देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दोस्त के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी दोस्त उन्हें थप्पड़ मारती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ अभय ने लिखा कि अनीता रानी मुझे ऑस्कर के बारे में बता रही थीं। मैं होता तो उठता और अपना दूसरा गाल भी आगे कर देता, अगर मुझे पता होता कि मेरे पास क्या आने वाला है। अभय के इस फनी वीडियो पर फैंस और कई सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई कह रहा है बेस्ट वीडियो तो कोई हंसने वाले इमोजी शेयर कर रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay Deol recreats the Oscar 2022 incident between Will Smith and Chris Rock, shared video
क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सोमवार (28 मार्च) को हुए 94वें अकादमी पुरस्कार के दौरान जब क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी के बालों का मजाक बनाया तो विल स्मिथ ने स्टेज पर जाकर क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया। बाद में विल स्मिथ ने एक स्टेंटमेंट जारी कर क्रिस से माफी भी मांग ली।

Abhay Deol recreats the Oscar 2022 incident between Will Smith and Chris Rock, shared video
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अभय देओल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर साल 2021 में आई ‘1962: द वॉर इन द हिल्स’ वेब सीरीज में नजर आए थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म ‘सोचा न था’ से की थी। इसके बाद वह 'देव डी', 'ओए लकी लकी ओए', 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा', 'हैप्पी भाग जाएगी' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed