{"_id":"5bb479ad867a55013c43c00f","slug":"abhijeet-bhattacharya-insults-shahrukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने उड़ाया शाहरुख का मजाक, बोले- 'मेरी बदौलत सुपरस्टार थे और अब...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने उड़ाया शाहरुख का मजाक, बोले- 'मेरी बदौलत सुपरस्टार थे और अब...'
Wed, 03 Oct 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Abhijeet, Shahrukh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर अभिजीत भट्टचार्य इन दिनों अपने गानों के चलते कम और अपने बयानों के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। अब उनका ताजा बयान ही ले लीजिए। शाहरुख खान से उनकी दुश्मनी जगजाहिर है लेकिन लगता है अभिजीत इस दुश्मनी को भुलाना नहीं चाहते हैं। हाल ही में अभिजीत ने इंडिया टुडे से बात करते हुए शाहरुख खान का मजाक उड़ाया है।
2 of 5
shahrukh khan
अभिजीत ने कहा, 'मैंने अपनी आवाज से सुपरस्टार बनाए हैं। जब तक मैं शाहरुख खान के लिए गाता था तो वो रॉकस्टार थे लेकिन जब मैंने उनके लिए गाना बंद कर दिया वो अब लुंगी डांस पर आ गए हैं। उन्होंने कहा, शाहरुख के लिए ना गाने की छोटी सी वजह है। 'मैं हूं ना' में उन्होंने स्पॉटबॉय से लेकर सभी को क्रेडिट दिया लेकिन सिंगर को सम्मान नहीं दिया। ओम शांति ओम के साथ भी यही बात हुई। धुम ताना गाने में मेरी आवाज थी लेकिन यह कहीं भी नहीं दिखाया गया। इससे मेरे आत्म-सम्मान चोट लगी थी।
3 of 5
Abhijeet Bhattacharya
इतना ही नहीं अभिजीत भट्टाचार्य ने ये भी कहा कि आजकल के गायकों की आवाज से ज्यादा उनकी खांसी सुरीली है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी खांसी को ऑटो ट्यून में डाल दिया जाए तो पता चलेगा कि आजकल के कई सिंगर इससे भी खराब गाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य
इतना ही नहीं अभिजीत ने ये भी कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री नहीं बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। बता दें बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत की आवाज का जादू आज भले ही फिल्मी पर्दे से दूर है लेकिन उनकी आवाज सदाबहार है। आज भी उनके गाने फैंस के बीच उतने ही मशहूर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य
बता दें अभिजीत भट्टाचार्य पर हाल ही में एक महिला से गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप लगा था।इससे पहले भी अभिजीत भट्टाचार्य छेड़छाड़ के आरोप में फंस चुके हैं। उन पर एक लड़की ने दुर्गा पूजा समारोह में उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था और एफआईआर भी की थी। ओशीवारा पुलिस ने इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।