फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक महीने तक इस निर्देशक ने किया था भाग्यश्री का पीछा, 31 साल बाद बेटे ने खोला राज

Tue, 21 Apr 2020 01:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Apr 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Abhimanyu Dassani reveal Sooraj Barjatya pursued my mother before she said yes to Maine Pyar Kiya
मैंने प्यार किया

सुपरस्टार सलमान खान के करियर को बुलंदियों पर पहुंचाने वाली फिल्मों में एक 'मैंने प्यार किया' आज से करीब 31 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री भाग्यश्री ने हिंदी सिनेमा जगत में डेब्यू किया था। यह उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में एक रही जिसे हिंदी के अलावा भी विभिन्न भाषाओं में रिलीज किया गया था। अब सालों बाद इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है।

Abhimanyu Dassani reveal Sooraj Barjatya pursued my mother before she said yes to Maine Pyar Kiya
Bhagyashree Abhimanyu Dasani - फोटो : twitter

दरअसल भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने खुलासा किया है कि फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री द्वारा इस फिल्म को हां कहे जाने से पहले करीब एक महीने तक पीछा किया था। दिलचस्प किस्से का खुलासा करते हुए अभिमन्यु ने बताया, 'फिल्म से जुड़ा यह तथ्य किसी को नहीं पता है कि सूरज बड़जात्या ने मेरी मां से हां कहलवाने के लिए लगातार एक महीने तक कोशिश की थी।

Abhimanyu Dassani reveal Sooraj Barjatya pursued my mother before she said yes to Maine Pyar Kiya
अभिनेता अभिमन्यु दसानी - फोटो : अमर उजाला

अभिमन्यु ने कहा- मैं चाहता हूं कि मैं भी इतना खुशकिस्मत बनूं कि अपनी फिल्मों में कॉस्ट करने के लिए फिल्मकार मेरे पीछे भी इस तरह पड़े। यह कमाल की भावना होती है।' गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में इस फिल्म ने 30 वर्ष पूरे किए थें। इस मौके पर अभिमन्यु ने अपनी मां की डेब्यू फिल्म को सोशल मीडिया पर रीक्रिएट किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhimanyu Dassani reveal Sooraj Barjatya pursued my mother before she said yes to Maine Pyar Kiya
मैंने प्यार किया - फोटो : Twitter

'मैंने प्यार किया' से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलूओं के बारे में बात करें तो यह फिल्म इतनी पसंद की गई थी कि फिल्म से जुड़े सामान को बाद में बेचा भी गया था। फिल्म में सलमान खान ने एक खास काले रंग की जैकेट पहनी थी, सूरज बड़जात्या को इस जैकेट का विचार हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' से मिला था। 
 

विज्ञापन
Abhimanyu Dassani reveal Sooraj Barjatya pursued my mother before she said yes to Maine Pyar Kiya
मैंने प्यार किया
वहीं इस फिल्म के लिए सलमान पहली पसंद नहीं थें। उनसे पहले दीपक तिजोरी और विंदू दारा सिंह को भी इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। फिल्म में भाग्यश्री ने किसिंग सीन करने से साफ मना कर दिया था दरअसल उनके पिता थोड़े रूढ़िवादी सोच के थें। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, संगीत निर्देशक, गायक जैसे करीब छह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किए थें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed