सब्सक्राइब करें

#AskSRK: अबराम के लिए शादी के रिश्ते से लेकर शाहरुख की अगली फिल्म तक, जानिए अभिनेता के 26 मजेदार जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 21 Apr 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Shah Rukh Khan Reactions on Hashtag AskSRK Session questions at twitter
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। इस बीच किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने फैंस को वक्त दिया और #AskSRK सेशन की मदद से उनके सवालों के जवाब दिए। ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं #AskSRK सेशन के सभी सवाल और उनके जवाब।

Trending Videos
Bollywood actor Shah Rukh Khan Reactions on Hashtag AskSRK Session questions at twitter
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आप लॉकडाउन में अपना वक्त कैसे गुजार रहे हैं?
इस सवाल पर शाहरुख का जवाब था, 'जनसंख्या बढ़ाने में अपना योगदान देने के बावजूद, तीन बच्चों का साथ होना मजेदार है। तीनों बच्चे अलग-अलग उम्र के हैं। इस तरह तीनों बच्चों के साथ कुछ-कुछ घंटे बिताकर दिन बीत जाता है। बाकी का दिन उनके खिलौने साफ करने में निकल जाता है।'



विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Shah Rukh Khan Reactions on Hashtag AskSRK Session questions at twitter
shah rukh khan - फोटो : amar ujala

शाहरुख खान से एक फैन ने पूछ, 'सर आपको इतने लोग भला बुरा कहते हैं फिर भी आप ऐसे कूलमाइंड से उनको कैसे  सह लेते हो?'  शाहरुख खान ने इस सवाल का जवाब भी बेहद कूल माइंड होकर ही दिया। शाहरुख खान ने सवाल के जवाब में लिखा, 'बापू जी ने सिखाया था..बुरा मत देखो, ना सुनो, ना कहो । उसी का पालन करता हूं आज तक।' 

Bollywood actor Shah Rukh Khan Reactions on Hashtag AskSRK Session questions at twitter
shah rukh khan - फोटो : social media

एक फैन ने शाहरुख खान से स्मोकिंग छोड़ने के लिए सलाह मांगी तो शाहरुख ने जवाब में लिखा, 'आह... तुम ये सवाल गलत जगह पूछ रहे हो दोस्त, लेकिन तुम्हारे प्रयास के लिए ऑल द बेस्ट।'


विज्ञापन
Bollywood actor Shah Rukh Khan Reactions on Hashtag AskSRK Session questions at twitter
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने पूछा, 'स्क्रिप्ट तो बहुत पढ़ी होंगी आपने, अब एक आध साइन भी कर दो? शाहरुख ने जवाब दिया, 'अबे साइन तो कर दूं.... अभी शूटिंग कौन करेगा!'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed