सब्सक्राइब करें

Abhinav-Rubina: पहली नजर में हुआ प्यार, फिर शादी के बाद तलाक तक पहुंची बात, आखिरी मोड़ पर यूं बचाया रिश्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Jun 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
Abhinav Shukla Rubina Dilaik Marriage Anniversary: know their love story  and why both came close to divorce before big boss show
अभिनव शुक्ला-रूबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला पॉपुलर सेलेब कपल्स में शुमार हैं। दोनों वर्ष 2018 में आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधे थे। बीच में इनके रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव आए और नौबत तलाक तक आ पहुंची थी। मगर, फिर दोनों ने समझदारी से काम लिया। टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में दोनों ने एक साथ हिस्सा लिया और इस दौरान इनके गिले-शिकवे हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो गए। इस खूबसूरत जोड़ी को पसंद करने वाले अक्सर इनकी प्रेम कहानी जानना चाहते हैं। आखिर दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कैसे एक-दूसरे को दिल दे बैठे? तो आज हम आपको बताते हैं इनकी लव स्टोरी...

Trending Videos
Abhinav Shukla Rubina Dilaik Marriage Anniversary: know their love story  and why both came close to divorce before big boss show
अभिनव शुक्ला-रूबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

पहली मुलाकात में अभिनव हार गए थे दिल
रुबीना और अभिनव शुक्ला की मुलाकात गणपति पूजा के दौरान एक कॉमन दोस्त के घर पर हुई थी। अभिनव ने जब रुबीना को पहली बार देखा तो देखते ही रह गए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मैं रुबीना से पहली बार गणपति पूजा के दौरान एक दोस्त के घर पर मिला था। मैं उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा था, क्योंकि वह साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।' उन्होंने कहा कि आमतौर पर हमें लड़कियों को पश्चिमी कपड़ों में देखने की आदत है। इस बीच जब कोई लड़की साड़ी पहने और उसमें बेहद खूबसूरत नजर आएं तो उससे नजर नहीं हटती। 2015 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhinav Shukla Rubina Dilaik Marriage Anniversary: know their love story  and why both came close to divorce before big boss show
अभिनव शुक्ला-रूबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

फोटोशूट ने बनाई बात
अभिनव ने बात आगे बढ़ाने के लिए रूबीना के एक फोटोशूट पर कमेंट किया था। अभिनव ने रूबीना के फोटोशूट पर कमेंट कर कहा था कि वह रुबीना का एक फोटोशूट करना चाहते हैं। लेकिन, प्यार की पहल किसने की थी? इस बारे में एक मीडिया बातचीत के दौरान रुबीना ने कहा था, 'प्यार के मामले में पहल करने वाली वही थीं, क्योंकि उनके दिल को समझ में आ गया था कि यह रिश्ता दूर तक जाएगा।' रूबीना ने कहा था, 'जैसा आप प्यार के बारे में सोचते हैं या कल्पना करते हैं, यह बिलकुल वैसा ही था। इसीलिए, मैं उन्हें खोना नहीं चाहती थी। हीरे की परख सिर्फ जौहरी को होती है। मैं यह हीरा खोना नहीं चाहती थी। इसलिए मैंने इस हीरो को पाने की कोशिश की। इसलिए, पहल मैंने की थी।'

Abhinav Shukla Rubina Dilaik Marriage Anniversary: know their love story  and why both came close to divorce before big boss show
अभिनव शुक्ला-रूबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

टूटने से बच गया रिश्ता
रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के एक एपिसोड में रुबीना ने इस बात का खुलासा किया था कि दोनों के बीच चीजों को लेकर काफी मतभेद रहे। इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। जिस समय दोनों 'बिग बॉस' के घर में गए थे तो दोनों का रिश्ता मुश्किलों से गुजर रहा था। लेकिन, इसके बाद भी दोनों ने किसी को यह जाहिर नहीं होने दिया था कि उनके बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। शो में दोनों एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे। इस दौरान इन्होंने एक-दूसरे को ज्यादा वक्त दिया और बेहतर तरीके से समझने की कोशिश की। कोशिश रंग लाई। दोनों के गिले-शिकवे दूर हो गए और एक खूबसूरत जोड़ी टूटने से बच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed