Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Abhishek-Aishwarya Anniversary: Aishwarya rai did this work to remove Mangal Dosh Know how the love story of Abhishek-Aishwarya started
{"_id":"625e91c5ed940b7cb50a73ac","slug":"abhishek-aishwarya-anniversary-aishwarya-rai-did-this-work-to-remove-mangal-dosh-know-how-the-love-story-of-abhishek-aishwarya-started","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhishek-Aishwarya Anniversary: मंगल दोष हटाने के लिए ऐश्वर्या ने किया था ये काम! जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Abhishek-Aishwarya Anniversary: मंगल दोष हटाने के लिए ऐश्वर्या ने किया था ये काम! जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 20 Apr 2022 07:37 AM IST
सार
बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल 20 अप्रैल को अपनी शादी की साहगिरह मनाते हैं। 20 अप्रैल, 2007 में शादी के बंधन में बंधे अभिषेक और ऐश्वर्या अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते नजर आते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन
Link Copied
बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल 20 अप्रैल को अपनी शादी की साहगिरह मनाते हैं। 20 अप्रैल, 2007 में शादी के बंधन में बंधे अभिषेक और ऐश्वर्या अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते नजर आते हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी की सभी रस्में बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में आयोजित की गई थीं।
Trending Videos
2 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की इस शादी को लेकर आज तक चर्चा होती रहती है। लेकिन, इस शादी को लेकर एक चर्चा काफी आम है, जो अक्सर सुनने में आती है। दरअसल, कहा जाता है कि अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या राय की पेड़ से शादी हुई थी। ऐसा दावा कई बार कई रिपोर्ट्स में किया जा चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो मांगलिक होने की वजह से ऐश्वर्या राय ने पहले पेड़ से शादी की थी, ताकि मंगल का असर खत्म हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
इतना ही नहीं दोनों की शादी को लेकर यह भी कहा जाता था कि मंगल दोष की वजह से ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकेगी। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं यह बताना तो मुश्किल है, लेकिन ये जरूर कहा जा सकता है कि शादी ना टिकने वाली बात को गलत साबित करते हुए अभिषेक और ऐश्वर्या आज एक परफेक्ट कपल की तरह अपना शादीशुदा जीवन खुशी से बिता रहे हैं।
4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : ट्विटर
दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या किसी और को डेट कर रही थीं और अभिषेक उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे। उस वक्त ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं तो अभिषेक करिश्मा कपूर को। हालांंकि, दोनों का यह रिश्ता ज्यादा टिक नहीं सका। इसके बाद ऐश्वर्या विवेक के साथ रिलेशन में आईं, लेकिन उनका भी ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
इसके बाद साल 2006 से 2007 तक इन दोनों का मिलना-जुलना काफी बढ़ गया। कहा जाता है कि गुरू फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद फिल्म 'गुरू' के टोरंटो प्रीमियर में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और ऐश्वर्या ने उनका प्रपोजल तुरंत स्वीकार कर लिया। अभिषेक और ऐश्वर्या ने 'बंटी और बबली', ‘उमराव जान', 'गुरू' और 'धूम 2' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।