फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल बाद भी अभिषेक बच्चन को नहीं मिला 'बिग बी' जैसा स्टारडम, खराब एक्टिंग के लिए फैन ने थप्पड़ तक जड़ा

Fri, 05 Feb 2021 08:50 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 05 Feb 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Abhishek Bachchan: From Refugee to  Ludo, know all about Abhishek Bachchan's filmy career
अभिषेक बच्चन - फोटो : social media

इस साल अभिषेक बच्चन अपना 45वां जन्मदिन मनाएंगे। बच्चन खानदान के चिराग ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अभिषेक के अभिनय की तो खूब तारीफ हुई लेकिन दर्शकों ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर न चलने का जिम्मेदार अभिषेक को ठहरा दिया। अब अभिषेक ज्यादा फिल्में नहीं करते हैं। अभिषेक के करियर की जो गिनी चुनी सोलो हिट्स हैं उनमें ऐश्वर्या ने भी अहम भूमिका निभाई है और उन फिल्मों की सफलता का श्रेय भी अभिनेत्री को ही दिया जाता है। आइए अभिषेक के जन्मदिन पर बात करते हैं उन फिल्मों की जिसमें अभिषेक की जोड़ी ऐश्वर्या के साथ खूब जमीं...

Happy Birthday Abhishek Bachchan: From Refugee to  Ludo, know all about Abhishek Bachchan's filmy career
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

जे.पी. दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' के साथ करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक की शुरुआती फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाईं। अभिषेक बच्चन ने अपने 20 साल के करियर में कुछ ऐसी फिल्में कीं जो अब तक ट्रोल होती हैं। उनकी कुछ फिल्मों पर अभी तक मजेदार फिल्म रिव्यू बनते हैं। इनमें 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' और 'द्रोना' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

Happy Birthday Abhishek Bachchan: From Refugee to  Ludo, know all about Abhishek Bachchan's filmy career
अभिषेक, ऐश्वर्या - फोटो : Bollywood

अभिषेक बतौर लीड सोलो एक्टर कुछ ही फिल्में में दिखे हैं - उनमें से हिट हैं 'गुरु' और 'बंटी और बबली'। 'बंटी और बबली' में ऐश्वर्या का गाना 'कजरारे' था। 2006 और 2007 मे ऐश्वर्या और अभिषेक 'गुरु', 'धूम-2', और 'उमराव जान' में साथ नजर आए थे। 'गुरु' और 'धूम-2' हिट रहीं और और 'गुरु' अभिषेक के करियर की दूसरी सोलो हिट थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Abhishek Bachchan: From Refugee to  Ludo, know all about Abhishek Bachchan's filmy career
abhishek bachchan - फोटो : social media

यहां तक की अभिषेक बच्चन ने एक बार बताया था कि साल 2012 में उनकी फिल्म 'शरारत' रिलीज हुई थी। अभिषेक दर्शकों का रिस्पॉन्स जानने के लिए एक सिनेमा हॉल के बाहर खड़े थे। तभी वहां फिल्म देखने आई महिला ने इंटरवल के दौरान अभिषेक को बाहर खड़ा देख उनके पास आकर एक थप्पड़ लगा दिया और कहा कि- 'तुम अपने परिवार का नाम खराब कर रहे हो, उन्हें शर्मिंदा कर रहे हो, इसलिए एक्टिंग करना छोड़ दो।'

विज्ञापन
Happy Birthday Abhishek Bachchan: From Refugee to  Ludo, know all about Abhishek Bachchan's filmy career
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन का सारा जीवन अपेक्षाओं से भरा रहा है। उन्हें हमेशा अपने दादाजी और पिता से तोला गया है। बेहतरीन अभिनेता होने के बावजूद अभिषेक बच्चन के करियर को वो स्टारडम अब तक नहीं मिल सका जो अमिताभ बच्चन के पास आज इस उम्र में भी कायम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed