{"_id":"5e9d58618ebc3e78c00d1787","slug":"abhishek-bachchan-aishwarya-rai-movies-togehter-watch-guru-this-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में भी खूब जमी ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी, 'गुरुकांत देसाई' बन ऐसे जीता 'सुजाता' का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में भी खूब जमी ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी, 'गुरुकांत देसाई' बन ऐसे जीता 'सुजाता' का दिल
Mon, 20 Apr 2020 01:53 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या और अभिषेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की जोड़ी बी टाउन में सबसे हिट मानी जाती है। अभिषेक बच्चन आइडल फैमिली मैन हैं। वो ना केवल अच्छे बेटे हैं बल्कि एक अच्छे पति और पिता भी हैं। अक्सर अभिषेक अपनी फैमिली के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ में भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। आज अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को 12 साल हो गए हैं। इस मौके पर आइए आज उन फिल्मों की बात करते हैं जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने धमाल मचाया था।
ढाई अक्षर प्रेम के
ढाई अक्षर प्रेम के (Dhaai Akshar Prem Ke)
ऐश्वर्या और अभिषेक की एक साथ पहली फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' थी। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी खूब पसंद की थी। राज कंवर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अभिषेक एक आर्मी कैप्टन करण की भूमिका में नजर आए थे वहीं ऐश्वर्या ने साहिबा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। जिसे करण से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में सलमान ने एक कैमियो निभाया था। इसमें सलमान एक ट्रक ड्राइवर की भूमिका में होते हैं।
अभिषेक, ऐश्वर्या
कुछ ना कहो
साल 2003 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने रोहन सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म कुछ ना कहो में भी साथ काम किया था। 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 13 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन दर्शकों ने ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी को काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : ट्विटर
गुरु
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की साथ में पहली सुपरहिट फिल्म थी गुरु। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिषेक ने गुरुकांत देसाई का करिदार निभाया था जो बहुत बड़ा बिजनेसमैन बन जाता है। ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन का बखूबी साथ निभाया और गुरु हर जगह सुपरहिट थी। तब से दोनों की केमेस्ट्री पर्दे के साथ-साथ रियल लाइफ में भी साफ दिखती है। इस फिल्म की खास बात ये थी कि अभिषेक ने ऐश को इसी फिल्म के सेट पर प्रपोज किया था।
विज्ञापन
उमराव जान
उमराव जान
गुरु से पहले साल 2006 में ही फिल्म आई थी उमराव जान। फिल्म में ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन की जोड़ी साथ दिखी थी। दोनों की केमिस्ट्री भी शानदार लगी लेकिन रेखा की उमराव जान के मुकाबले ये फिल्म कहीं टिक नहीं पाई।
गुरु से पहले साल 2006 में ही फिल्म आई थी उमराव जान। फिल्म में ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन की जोड़ी साथ दिखी थी। दोनों की केमिस्ट्री भी शानदार लगी लेकिन रेखा की उमराव जान के मुकाबले ये फिल्म कहीं टिक नहीं पाई।