{"_id":"5e9d497c8ebc3e72b7541608","slug":"abhishek-bachchan-aishwarya-wedding-anniversary-a-night-before-wedding-stalker-jhanvi-attempt-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी से एक रात पहले मॉडल ने किया था जमकर हंगामा, खुद को बताया था जूनियर बच्चन की पत्नी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी से एक रात पहले मॉडल ने किया था जमकर हंगामा, खुद को बताया था जूनियर बच्चन की पत्नी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को भारत की सबसे चर्चित शादियों में से एक माना जाता है। गुरु फिल्म के हिट होते ही दोनों ने शादी कर ली थी। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी की आज सालगिरह है। आज दोनों की शादी को 13 साल पूरे हो रहे हैं। 20 अप्रैल 2007 की शाम बच्चन परिवार के निवास 'प्रतीक्षा' में दोनों की शादी हुई थी।
2 of 5
अभिषेक बच्चन
जैसा कि आप सभी जानते हैं अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या का नाम सलमान खान के साथ जुड़ चुका था। वहीं ऐश्वर्या से पहले 2002 में अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी, लेकिन 2003 में ये टूट गई थी। लेकिन दोनों की शादी से ठीक एक रात पहले एक घटना हुई थी जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। बीबीसी के मुताबिक अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के ठीक पहले अचानक एक नया मोड़ आ गया था।
3 of 5
जाह्नवी, अभिषेक
जाह्नवी कपूर नाम की एक मॉडल ने गुरुवार की रात यानी 19 अप्रैल को प्रतीक्षा के सामने अपने हाथ की नस काट ली थी।मॉडल का दावा था कि उसकी और अभिषेक के बीच नजदीकियां फिल्म 'दस' की शूटिंग के दौरान बढ़ीं थीं। इतना ही नहीं मॉडल जाह्नवी कपूर ने कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। मॉडल का कहना था कि कुछ दोस्तों के सामने दोनों ने शादी भी की थी। हालांकि मॉडल ने पब्लिसिटि के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक-ऐश्वर्या
जानकारी के लिए बता दें जाह्नवी नाम की इस मॉडल ने अभिषेक के साथ गाने 'दस बहाने' में काम किया था। जब जाह्नवी से ये पूछा गया कि उनके पास शादी का क्या सबूत है तो उन्होंने कहा कि प्यार को किसी सबूत की जरूरत नहीं होती है। बाद में आत्महत्या करने की कोशिश के आरोप में जाह्नवी को अरेस्ट कर लिया गया था। इस घटना से पूरा बच्चन परिवार हिल गया था।
विज्ञापन
5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : ट्विटर
अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को आज 13 साल पूरे हो गए हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन रावण, कुछ न कहो और गुरु जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।अभिषेक और ऐश्वर्या की फिल्म गुरु सुपरहिट हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।