बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने आज अपनी शादी की 47वीं सालगिरह मनाई। लॉकडाउन के बीच इस दिन को उन्होंने कहीं बाहर जाकर तो सेलिब्रेट नहीं किया। घर पर ही रहते हुए परिवार के साथ मनाया। लेकिन दोनों के बच्चों यानी अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा ने इस दिन को दोनों के लिए बेहद खास बना दिया। दोनों ने खास तरीके से मां पापा को शादी की सालगिरह की बधाई दी।
अमिताभ-जया की शादी की सालगिरह पर बच्चों ने दी ऐसे बधाई, ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीर साझा कर लिखा, 'लव यू'
इस खास मौके पर श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने माता पिता को बधाई दी। दोनों बच्चों ने अमिताभ और जया की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। जिन्हें शायद ही पहले कभी देखा गया होगा। इन दोनों तस्वीरों को देख अमिताभ और जया भी बेहद खुश हो गए होंगे। दोनों को अपने बीते दिन याद आ गए होंगे।
अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अमिताभ और जया की एक तस्वीर साझा की है। दोनों की ये तस्वीर शायद ही किसी ने देखी हो। इस तस्वीर के साथ अभिषेक ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी मां एंड पा लव यू।'
Happy Anniversary Ma and Pa. Love you.
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
इसके अलावा श्वेता नंदा ने भी दोनों की एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर अभिषेक और जया की कैंडिड तस्वीर है। जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। श्वेता ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी'। इसके साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है।
A post shared by S (@shwetabachchan) on
दोनों के द्वारा साझा की गई तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही अमिताभ जया के फैंस भी उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 3 जून 1973 में हुई थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है।
पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले कास्टिंग असिस्टेंट थे वरुण शर्मा, 'फुकरे' ने ऐसे बदल दी जिंदगी
