{"_id":"624d79b71e5d8e26e36985b1","slug":"abhishek-bachchan-arrives-to-promote-dasvi-on-kapil-sharma-show-watch-dasvi-ott-netflix-and-jio-cinema-on-7-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dasvi: दसवीं का प्रमोशन करने कपिल शर्मा शो पहुंचे अभिषेक बच्चन, इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dasvi: दसवीं का प्रमोशन करने कपिल शर्मा शो पहुंचे अभिषेक बच्चन, इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म दसवीं को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिषेक देसी अदांज में दिखाई देने वाले हैं और ऐसे में फैंस भी अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही धूम मचा चुका है, जिसमें फैंस को अभिषेक का अंदाज खूब पसंद आया है। अब ये फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है इसलिए अभिषेक बच्चन अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और अब इसी क्रम में वह टीवी के मशहूर शो कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा में भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे हैं।
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शो के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन समेत एक्ट्रेस यामी गौतम और निमृत कौर भी दिखाई दे रही हैं। कपिल शर्मा ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अभिनेता को फिल्म के लिए शुभकानाएं भी दी हैं। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम से अभिषेक बच्चन और दसवीं की टीम संग तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, टीम के साथ शानदार शूट किया, यामी गौतम, निमरत कौर और मल्टी टैलेंटेड अभिषेक बच्चन पाजी...दसवीं के लिए शुभकामनाएं।
3 of 4
फिल्म दसवीं
- फोटो : social media
इस ओटीटी पर रिलीज हो रही है अभिषेक की फिल्म
अभिषेक बच्चन के अभिनय में पहले के मुकाबले अब बीते कुछ समय से काफी बदलाव देखने को मिला है। हाल ही में उनकी फिल्म बॉब बिस्वास के लुक ने भी फैंस को हैरान कर दिया था, तो वहीं अब वह गंगा राम चौधरी बन सबको चौंकाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म दसवीं 7 अप्रैल 2022 यानी कल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दसवीं फिल्म
- फोटो : Instagram @nimratofficial
दसवीं स्टार कास्ट
फिल्म दसवीं में अभिषेक बच्चन एक ऐसे नेता की भूमिका में हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल काट रहा है, लेकिन वह जेल के अंदर बैठकर ही अपनी 'दसवीं' की परीक्षा देने की ठान लेता है। फिल्म में यामी गौतम पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देने वाली हैं, तो वहीं एक्ट्रेस निमरत कौर अभिषेक बच्चन यानी गंगाराम चौधरी की पत्नी विमला देवी के किरदार में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।