फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir-Alia Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हो गई शादी ! देखें ये दिलचस्प वीडियो

Wed, 06 Apr 2022 04:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 06 Apr 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
Amidst buzz of Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding memes flooded on social media
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इस समय लगभग सभी लोग बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर  शादी को लेकर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। जिसमें कई फनी तस्वीरों के साथ दोनों के मीम्स बनाए गए हैं। और तो और मीम्स की बाढ़ में नेटफ्लिक्स इंडिया भी कूद पड़ा है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

Amidst buzz of Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding memes flooded on social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर रणबीर-आलिया की कई फिल्में जैसे- हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और ये जवानी है दीवानी के छोटे-छोटे वीडियोज को मिलाकर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के अंत में आलिया भट्ट किंग खान के सिग्नेचर पोज को कॉपी करते हुए कह रही हैं- 'कब से इंतजार कर रही हूं तेरा।' इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा है- ये दोनों रियल लाइफ में भी ग्रेट कपल हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Amidst buzz of Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding memes flooded on social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद तो कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई। वीडियो देखने के बाद तो एक यूजर ने रणबीर आलिया का नाम 'रनलिया' तक रख दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अब तो नेटफ्लिक्स इंडिया भी आलिया रणबीर फैन पेज बन चुका है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amidst buzz of Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding memes flooded on social media
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social media

हाल ही में चर्चा थी कि अभिनेत्री ने हाल ही में एस एस राजामौली की एक नई फिल्म के लिए हामी भरी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। रणबीर-आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed