सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

The Kashmir Files Collection Day 26: धीमी पड़ी चाल, 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' को बेलने पड़ेंगे पापड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 06 Apr 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir files box office collection day 26 vivek agnihotri film entered 250 crore club
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम कर रखा है। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म अब भी सिनेमाघरों में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी जैसे बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। रिलीज के 26 दिनों के बाद भी, 'द कश्मीर फाइल्स' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है। फिल्म भारत में अब बी 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में विफल रही है। 

Trending Videos
The Kashmir files box office collection day 26 vivek agnihotri film entered 250 crore club
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

26वें दिन की इतनी कमाई 
'द कश्मीर फाइल्स', 'बच्चन पांडे' और 'आरआरआर' जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में सफल रही है। रिलीज के 26 दिनों के बाद यह भारत में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही। फिल्म ने मंगलवार यानी 5 अप्रैल को 70 लाख रुपये की कमाई कर ली है। लग रहा है कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी दौड़ पूरी कर ली है क्योंकि अब इसके दर्शकों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। इसके साथ ही अनुपम खेर स्टारर फिल्म का कुल कलेक्शन  242.11 करोड़ रुपये हो गया है और एक बार फिर यह फिल्म  250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में असफल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir files box office collection day 26 vivek agnihotri film entered 250 crore club
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिनवार कलेक्शन
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)
दिन 1 3.55 करोड़
दिन 2 8.5 करोड़
दिन 3 15.1 करोड़
दिन 4 15.05 करोड़
दिन 5 18 करोड़
दिन 6 19.05 करोड़
दिन 7 18.05 करोड़
पहला हफ्ता 97.3 करोड़
दिन 8 19.15 करोड़
दिन 9 24.8 करोड़
दिन 10 26.2 करोड़
दिन 11 12.4 करोड़
दिन 12 10.25 करोड़
दिन 13 8.00 करोड़
दिन 14 7.50 करोड़
दूसरा हफ्ता     108.97 करोड़ रुपये
दिन 15     4.5 करोड़ रुपये
दिन 16     7.6 करोड़ रुपये
दिन 17     8.75 करोड़ रुपये
दिन 18     3.1 करोड़ रुपये
दिन 19     2.68 करोड़ रुपये
दिन 20     2.25 करोड़ रुपये
दिन 21     2.00 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता 30.95 करोड़ रुपये
दिन 22 1.50 करोड़ रुपये
दिन 23 2.50 करोड़ रुपये
दिन 24 3.31 करोड़ रुपये
दिन 25 80 लाख रुपये
दिन 26 70 लाख रुपये
कुल 242.11 करोड़ रुपये
The Kashmir files box office collection day 26 vivek agnihotri film entered 250 crore club
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

सच्चाई को दर्शाती है फिल्म 
द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित है। फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो साक्षात्कार पर आधारित है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात की एक दिल दहला देने वाली कहानी है जो लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर भी सवाल उठाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed