बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन हाल फिलहाल में चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ वक्त पहले ही अभिषेक की फिल्म 'बिग बुल' का पोस्टर रिलीज हुआ था। इसके साथ ही बुधवार (29 जनवरी) को सोशल मीडिया पर जन्मदिन से पहले ही फैंस अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देने लगे। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी वजह।
बर्थडे से पहले ही अभिषेक बच्चन को ट्विटर पर मिलने लगीं जन्मदिन की बधाई, जानें बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 29 जनवरी को देशभर में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। लेकिन इसकी साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई देना भी शुरू कर दिया। अब आप भी जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर जन्मदिन से पहले ही फैंस अभिषेक को क्यों बधाई देने लगे।
बता दें कि अभिषेक बच्चन का जन्मदिन पांच फरवरी को होता है। लेकिन हिंदू तिथि के हिसाब से अभिषेक का जन्म 1976 में बसंत पंचमी के दिन ही हुआ था। जिसके चलते कई सोशल मीडिया यूजर्स अभिषेक को जन्मदिन की बधाई देने लगे।
.. yes https://t.co/7kGjgzFM4q
गौरतलब है कि अभिषेक को बर्थडे विश करने की शुरुआत एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। जब एक यूजर ने अभिषेक के जन्म के वक्त की फोटो पोस्ट की थी और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इस तस्वीर को अमिताभ बच्चन ने शेयर करते हुए इस जानकारी की पुष्टि करते हुए लिखा था- Yes... इसके बाद अभिषेक बच्चन को बर्थडे विश करने का सिलसिला शुरू हो गया।
.. yes https://t.co/7kGjgzFM4q
गौरतलब है कि बिग बुल के अलावा अभिषेक फिलहाल शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म बॉब बिस्वास के शूट में बिजी हैं। फिल्म सुजॉय घोष की कहानी के एक किरदार पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन दीया अन्नपूर्णा घोष कर रही हैं।