फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार के लिए अभिषेक बच्चन और फिल्म ड्रिस्टिब्यूटर में हुई बहस, फिर जूनियर बच्चन ने दिया ऐसा जवाब कि...

Thu, 17 Dec 2020 03:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 17 Dec 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Brutally Trolled While Discussing With Exhibitor Akshay Rathi Praising Akshay Kumar takes a dig at other actors
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन - फोटो : Twitter

बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सभी सेलेब्स के लिए अपने फैंस से जुड़ने का सबसे आसान माध्यम सोशल मीडिया ही है। लेकिन सोशल मीडिया पर जहां सेलेब्स को फैंस मिलते हैं तो वहीं ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ। अभिषेक की बातचीत या कहें कि बहस एग्जिबिटर अक्षय राठी से चल रही थी लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस बात को कहीं से कहीं ले गए।

Abhishek Bachchan Brutally Trolled While Discussing With Exhibitor Akshay Rathi Praising Akshay Kumar takes a dig at other actors
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan

बात शुरू हुई एग्जिबिटर अक्षय राठी के एक ट्वीट से, जिसमें उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए बाकी सितारों से भी उनसे सीख लेने के लिए कहा। अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह देखना दिलचस्प है कि अक्षय कुमार कैसे एक पूरी फिल्म उतने समय में पूरी कर लेते हैं, जितने में दूसरे स्टार्स को किसी छोटे सीन में भी एक्टिंग सीखने में लग जाता है। और अक्सर, उनकी फिल्में बड़ी हिट साबित होती हैं। एक्टर्स को उनकी तरह प्लान करना सीखना चाहिए।' अक्षय की ये बात अभिषेक बच्चन को पसंद नहीं आई और उन्होंने इस बात का जवाब दिया।

Abhishek Bachchan Brutally Trolled While Discussing With Exhibitor Akshay Rathi Praising Akshay Kumar takes a dig at other actors
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

अभिषेक ने अक्षय के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'यह ठीक नहीं है। सबका अपना तरीक़ा है। अलग-अलग लोग अलग-अलग चीज़ों से प्रेरित होते हैं। और चीज़ों को करने की सबकी अपनी गति होती है।' अक्षय और अभिषेक के बीच चल रही बहस में सोशल मीडिया यूजर्स भी कूद पड़े। कोई अक्षय की बात को सही बता रहा था तो कोई अभिषेक के समर्थन में कमेंट कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Brutally Trolled While Discussing With Exhibitor Akshay Rathi Praising Akshay Kumar takes a dig at other actors
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

देखते ही देखते इस बहस ने एक अलग ही मोड़ ले लिया। सोशल मीडिया यूजर्स इस मामले को एक दूसरे ही एंगल पर ले गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे अभिषेक के अक्षय खिलाफ किए गए ट्वीट की तरह देखा और उन्हें नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने अभिषेक पर अक्षय कुमार को जज करने का आरोप लगाते हुए नेपोटिज्म की पैदाइश तक कह दिया। जिस पर अभिषेक ने भी बेबाकी से जवाब दिया।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Brutally Trolled While Discussing With Exhibitor Akshay Rathi Praising Akshay Kumar takes a dig at other actors
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai

अभिषेक ने इस यूजर को रिप्लाई करते हुए बड़े ही संयम के साथ काम लिया और लिखा, 'कोई भी जज नहीं कर रहा भाई साब। अक्की भैया की वर्क एथिक और प्रोफेशनलिज्म काबिले-तारीफ है। बिल्कुल नहीं। आप पूरी तरह से गलत ले रहे हैं और मेरे ट्वीट को गलत समझकर गलत व्याख्या कर रहे हैं। कृपया ऐसा ना करें। और इतना नेगेटिव मत बनिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed