Nita Ambani Luxurious Private Jet: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालकिन नीता अंबानी अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं। नीता अंबानी एक पॉवरफुल बिजनेसवुमेन हैं जिनके मंहगे शौक अक्सर चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको नीता अंबानी के प्राइवेट जेट की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो उन्हें उनके पति मुकेश अंबानी ने तोहफे में दी थी।
नीता अंबानी के इस लग्जरी प्राइवेट जेट के आगे 5 स्टार होटल भी है फेल, पति मुकेश अंबानी ने किया था गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
57 साल की नीता अंबानी अपनी सुबह की शुरुआत जिस चाय से करती हैं उसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए हैं। नीता लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ साथ बेशकीमती चीजों की शौकीन भी हैं। मिसेज अंबानी महंगी गाड़ियों में तो घूमती ही हैं साथ ही उनके पास अपना एक प्राइवेट जेट भी हैं जिसमें वो सफर करना पसंद करती हैं।
बेहद आलीशान है अंदर का नजारा
बता दें कि नीता अंबानी को ये प्राइवेट जेट मुकेश अंबानी ने उनके जन्मदिन के मौके पर दिया था। इस प्राइवेट जेट की कीमत 230 करोड़ रुपए है। मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को कस्टम फिटेड एयरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट उनके 44वें जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। इस जेट में एक साथ 10-12 लोग सफर कर सकते हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी जहां अपने बोइंग बिजनेस जेट का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं नीता अंबानी अपने प्राइवेट जेट में सफर करना पसंद करती हैं।
इस प्राइवेट जेट का अंदर का नजारा बेहद ही शानदार है। मुकेश अंबानी ने जेट को नीता की पसंद और जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करवाया था। इस विमान के अंदर इतनी सुख सुविधाएं मौजूद हैं कि 5 स्टार होटल भी इसके आगे फीका लगने लगता है। विमान के अंदर एक डायनिंग हॉल है। वहीं उनके मूड को लाइट करने के लिए इसमें एक स्काई बार भी मौजूद है।
मंहगी चीजों का शौक रखती हैं नीता अंबानी
इतना ही नहीं नीता अंबानी के प्राइवेट जेट में मनोरंजन और गेमिंग की भी पूरी व्यवस्था की गई है। यहां पर म्यूजिक सिस्टम, सेटेलाइट टेलीविजन और वायरलेस कम्युनिकेशन की भी सारी सुविधाएं मौजूद हैँ। नीता अंबानी के लिए इस जेट में एक मास्टर बेडरूम विद एटैच बाथरुम के साथ-साथ जकूजी भी मौजूद है।