जया बच्चन को छोड़कर अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित हो गया था। अब धीरे-धीरे बच्चन परिवार के सदस्य ठीक हो रहे हैं। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना को जंग में हरा चुके हैं। हालांकि अभी तक अभिषेक बच्चन कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
आठ साल की बच्ची ने मांगी अभिषेक बच्चन के लिए दुआ, भावुक हुए अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन का इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा है। हाल ही में आई उनकी नई कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। बता दें कि जब तक अभिषेक की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती उन्हें अस्पताल में ही रहना पड़ेगा।
अभिषेक बच्चन के ठीक होने के लिए उनके फैंस प्रार्थना कर रहे हैं। हाल ही में एक छोटी बच्ची ने भी उनके ठीक होने के लिए दुआ मांगी। इस बात को जानकर अभिषेक भावुक हो गए और उन्होंने बच्ची को धन्यवाद कहा।
एक यूजर ने ट्वीट किया, 'मेरी आठ साल की बेटी मुझ से पूछ रही है अभिषेक बच्चन का उचारण कैसे करते हैं। जब मैंने पूछा कि तुम ऐसा क्यों पूछ रही हो तो उसने कहा कि वो अभिषेक का नाम अपनी प्रेयर लिस्ट में लिखेगी जिससे वे जल्दी ठीक जाए और अपने घर पहुंच जाएं।' इसके जवाब में अभिषेक ने लिखा कि मेरी तरफ से उस बच्ची को शुक्रिया कहना।
So cute. My 8 year old daughter asked me how to spell Abhishek Bachchan, I asked her why? She said she is writing his name on her prayer list so that he can get better soon and go home to his family. Wishing you a speedy recovery @juniorbachchan
कोरोना के चलते अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा उन्हें राखी नहीं बांध पाई थीं। जिसके बाद उन्होंने अपने भाई की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'तुमसे अच्छा भाई मुझे नहीं मिल सकता। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। बहुत समय से मैं तुम्हारे लेक्चर्स याद कर रही हूं। जल्दी ठीक हो और घर वापस आ जाओ।'
इस वजह कैमरून डियाज ने लिया था फिल्मों से संन्यास, अब बोलीं- बहुत शांति मिली