फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीआई का शिकंजा कसते ही भड़क गए रिया चक्रवर्ती के वकील, बोले- 'ये पूरी तरह से गैरकानूनी'

Fri, 07 Aug 2020 05:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 07 Aug 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Rhea Chakraborty lawyer issues a statement after CBI files FIR against the actress
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। एजेंसी ने  रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। केस दर्ज होने के बाद अब रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने इसे गैरकानूनी कदम बताया है।

Sushant Singh Rajput case Rhea Chakraborty lawyer issues a statement after CBI files FIR against the actress
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'सीबीआई ने उक्त कार्रवाई को लंबित रखते हुए अवैधानिक रूप से केस पंजीकृत किया है, जो बिहार पुलिस के हाथ में रहने के दौरान आगे बढ़ रहा था।'

 

 

Sushant Singh Rajput case Rhea Chakraborty lawyer issues a statement after CBI files FIR against the actress
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

मानेशिंदे ने आगे कहा, 'सीबीआई देश की एक प्रमुख जांच एजेंसी है, जिसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर चल रही कार्यवाही को लंबित करने के लिए कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए। खासतौर पर तब तक, जब तक सीबीआई को मामले की जांच देने के लिए महाराष्ट्र सरकार सहमति नहीं देती है... यह पूरी तरह से गैरकानूनी होगा और किसी भी ज्ञात कानूनी सिद्धांत से परे, यह संघीय ढांचे को प्रभावित करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Rhea Chakraborty lawyer issues a statement after CBI files FIR against the actress
सुशांत सिंह राजपूत, विजय माल्या - फोटो : सोशल मीडिया

इधर सीबीआई ने भी इस मामले को अपने हाथ में लेते हुए टीम गठित कर ली है। सीबीआई द्वारा ये भी बता दिया गया है कि सुशांत मामले की जांच में गठित समिति में कौन कौन होने वाला है। इस मामले की जांच माल्या और अगस्त्या वेस्टलैंड की जांच करने वाली टीम को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Rhea Chakraborty lawyer issues a statement after CBI files FIR against the actress
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सीबीआई की टीम में बिहार के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक नूपुर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल इसकी जांच करेगा और इसकी निगरानी डीआईजी गगनदीप गंभीर और संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर करेंगे। दोनों गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed