फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुरू हो गईं राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी की रस्में, हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने

Fri, 07 Aug 2020 05:08 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 07 Aug 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
Miheeka Bajaj Raja Daggubati Pre Wedding Haldi and mehendi Ceremony Inside Photos
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी और मेहंदी समारोह की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म बाहुबली के भल्लालदेव यानी अभिनेता राणा दग्गुबाती ने जब से अपनी शादी का एलान किया है तब से उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। अब दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी 8 अगस्त को होगी। हाल ही में दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई, जिसकी कई तस्वीरें सामने आ गई हैं।

Miheeka Bajaj Raja Daggubati Pre Wedding Haldi and mehendi Ceremony Inside Photos
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

शादी वाले घर से जो हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें मिहिका ने पीले रंग का लहंगा पहना हुआ है। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस लहंगे के साथ मिहिका ने कौड़ी से बनी ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है। तो वहीं राणा दुग्गुबाती सफेद रंग की शर्ट और ट्रेडिशनल साउथ इंडियन धोती में नजर आ रहे हैं।

Miheeka Bajaj Raja Daggubati Pre Wedding Haldi and mehendi Ceremony Inside Photos
मिहिका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा दोनों की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में भी दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। मेहंदी की तस्वीर में मिहिका बजाज सेरेमनी के लिए तैयार होती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्ल और कुंदन की ज्वेलरी पहनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Miheeka Bajaj Raja Daggubati Pre Wedding Haldi and mehendi Ceremony Inside Photos
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज - फोटो : Social Media

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने 21 मई को करीबी दोस्तों और परिवार वालों के सामने सगाई कर ली थी। सगाई के बाद दोनों की शादी की तारीख की घोषणा भी हो चुकी है। कुछ दिनों पहले मिहिका ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

विज्ञापन
Miheeka Bajaj Raja Daggubati Pre Wedding Haldi and mehendi Ceremony Inside Photos
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि दोनों की सगाई के दौरान भी इनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया गया था। सगाई में भी मिहिका बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। सगाई समारोह में मिहिका बजाज ने पीले और गुलाबी रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं राणा ने इस दिन के लिए सफेद रंग की शर्ट और धोती को चुना था।

आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed