21 साल बाद महेश भट्ट एक बार फिर अपनी फिल्म सड़क के सीक्वल 'सड़क 2' के साथ परदे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी आलिया भट्ट और पूजा भट्ट के साथ संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। हाल ही इस फिल्म में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया जिसे देखकर कई लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर #BoycottBollywoodFilms ट्रेंड करने लगा।
आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, उठी बायकॉट की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लोग नेपोटिज्म को लेकर भड़के हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर मुहिम भी चलाई जा रही है। गुरुवार को जब आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 का पोस्टर रिलीज हुआ तो लोग इसे लेकर काफी नाराज दिखे। कई लोगों का कहना है कि इस फिल्म में स्टार किड है तो वो इसका विरोध करेंगे।
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'हम पूरी कोशिश रहेगी कि सड़क 2 सबसे नापसंद फिल्म बन जाए।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'हमारी लड़ाई सुशांत के जाने के बाद भी इसी तरह चलती रहेगी, इनकी सच्चाई को कभी नहीं भूला जा सकता।'
We will make sure #Sadak2 to be most disliked movie of Bollywood.@MaheshNBhatt @aliaa08 @PoojaB1972 Save this SS.
Hmari ladai sushant k Jane k bad bhi isi tarah chalti rahegi ...inki reality ko kbhi nhi Bhul a ja skta #BoycottSadak2 #BoycottBollywoodFilms #DishaAndSSRHomicide
Karma is a bitch.#DishaAndSSRHomicide
वहीं एक यूजर ने लोगों से अपील करते हुए लिखा, 'दोस्तों चलो इस ट्रेलर को अब तक का सबसे नापसंद किया जाने वाले ट्रेलर बना देते हैं।' वहीं एक और ने लिखा, 'इस बार आइए महेश भट्ट, मुकेश भट्ट और आलिया भट्ट को सबक सिखाते हैं। आलिया और आदित्य भाई- भतीजावाद के उत्पाद हैं। चलो फिल्म का बहिष्कार करते हैं, जिसने सुशांत की हत्या कर दी।'
#Sadak2
Guys lets make this trailer most disliked trailer ever
बता दें कि सड़क 2 की कहानी खुद महेश भट्ट ने लिखी है। ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी सह निर्माता कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया।
हीरोइन बनीं अंकिता लोखंडे तो रिया चक्रवर्ती कहलाईं विलेन, जानिए सुशांत की अनसुनी कहानी