सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के निधन के बाद उनके फैंस के बीच हंगामा मच गया था। कोई यकीन करने को तैयार नहीं था कि उनका नायक अब इस दुनिया में नहीं है। इस कथित आत्महत्या को आज तक किसी ने भी आत्महत्या नहीं माना। इसे शुरुआत से ही सोची- समझी साजिश और मर्डर कहा गया। हालांकि मुंबई पुलिस ने मामले को शुरुआती जांच में ही आत्महत्या का मामला मानकर जांच की। लेकिन सुशांत के देश- विदेश के फैंस ने ऐसा होने नहीं दिया। घटना के 40 दिन बीत जाने के बाद सुशांत का परिवार भी सामने आया। बेटे के निधन के बाद 40 दिन तक चुप्पी साधे बैठे परिवार के केवल एक कदम उठाने से ही पूरा मामला पलट गया। परिवार के सामने आते ही सुशांत की लाइफ की हीरोइन और विलेन दोनों का खुलासा हो गया...
{"_id":"5f2c7cc48ebc3e3d116731f1","slug":"sushant-singh-rajput-suicide-case-rhea-chakraborty-villain-ankita-lokhande-heroine-of-actors-real-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हीरोइन बनीं अंकिता लोखंडे तो रिया चक्रवर्ती कहलाईं विलेन, जानिए सुशांत सिंह राजपूत केस की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हीरोइन बनीं अंकिता लोखंडे तो रिया चक्रवर्ती कहलाईं विलेन, जानिए सुशांत सिंह राजपूत केस की कहानी
Fri, 07 Aug 2020 03:41 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 07 Aug 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की रियल लाइफ हीरोइन बनीं एक्स गर्लफ्रेंड
- सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ पवित्र रिश्ता के फैंस ही सांत्वना जुड़ गई थी। लोग सोशल मीडिया पर अंकिता को दिलासा दे रहे थे। सुशांत के निधन के बाद अंकिता उनके अंतिम संस्कार में तो नहीं दिखीं। लेकिन अगले ही दिन वो सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट पर (जहां सुशांत ने कथित रूप से आत्महत्या की थी) उनके परिवार से मिलने पहुंची। इस दौरान अंकिता की कई तस्वीरें भी वायरल हुईं। अंकिता की तस्वीरों को देख लोग काफी दुखी हुए। सफेद सूट में नम आंखों के साथ उन्हें देख उनके फैंस से भी रहा नहीं जा रहा था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर भी कई बातें सामने आईं। सुशांत के दोस्त संदीप सिंह और विकास गुप्ता ने बताया कि अंकिता ही सुशांत के सही साथी थीं। यहां तक कि अंकिता ने अपने घर से (जहां अंकिता और सुशांत साथ रहते थे) उनके नाम का नेमप्लेट भी अब तक नहीं हटाया है। हालांकि तब तक अंकिता चुप्पी साधे बैठी थीं।
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
परिवार के सामने आते ही अंकिता ने तोड़ी चुप्पी
- सुशांत की मौत के करीब 40 दिन बाद जैसे ही सुशांत का परिवार सामने आया और उन्होंने रिया चक्रवर्ती के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई। इसके तुरंत बाद अंकिता ने अपनी चुप्पी तोड़ी। अंकिता हर न्यूज प्लेटफॉर्म पर नजर आईं। उन्होंने हर जगह जाकर असली सुशांत से सभी को रूबरू करवाया। अंकिता ने दावा तक कर डाला कि 'मैं डंके की चोट पर कह सकती हूं कि सुशांत ऐसा कभी कर ही नहीं सकता'। अंकिता ने सुशांत के फैंस को बताया कि उनका सुशांत डिप्रेशन में नहीं था। वो बेहद ही जिंदादिल इंसान था। किसी भी परिस्थिति में वो ऐसा कदम उठा ही नहीं सकता। अंकिता की चुप्पी तोड़ने के बाद सुशांत और अंकिता के फैंस ने अंकिता को सुशांत की कहानी की हीरोइन बना दिया। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का एक डायलॉग है जिसमें सुशांत कहते हैं 'एक था राजा एक थी रानी, दोनों मर गए खत्म कहानी। लेकिन मेरी रानी अभी जिंदा है और जब तक वो जिंदा रहेगी मेरी कहानी भी जिंदा रहेगी।' फिल्म के इस डायलॉग को फैंस ने सुशांत की रियल लाइफ से जोड़ा जिसके मुताबिक जब तक अंकिता जिंदा हैं, तब तक सुशांत भी जिंदा रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत की जिंदगी में विलेन बनकर आईं रिया चक्रवर्ती
- सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जहां एक तरफ उनके फैंस अंकिता के साथ हमदर्दी रख रहे थे। तो वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गुस्सा जाहिर कर रहे थे। शुरुआती कहानी के साथ ये कहा जा रहा था कि सुशांत डिप्रेशन के मरीज थे। उनका झगड़ा रिया चक्रवर्ती के साथ हुआ और आठ दिन पहले रिया सुशांत को छोड़कर घर से चली गईं। ये कहानी सच भी थी। अब सुशांत की ऐसी नाजुक हालत में रिया का उन्हें छोड़कर जाना लोगों को जरा भी नहीं सुहाया। सुशांत के फैंस ने शुरुआत से ही रिया को लताड़ना शुरू कर दिया था। और ये सिलसिला बढ़ा था सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक महीने के बाद जब रिया ने उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। लोगों ने शुरुआत से ही रिया को सुशांत की कहानी की विलेन बता दिया था। रिया ने एक महीने बाद मामले की सीबीआई जांच की मांग की, वो भी गृहमंत्री अमित शाह से। लेकिन उसमें भी सुशांत के फैंन ने उनसे कहा कि अब जागी हो एक महीने बाद। हालांकि असल कहानी तो 40 दिन के बाद शुरू हुई।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
यहां से शुरू हुआ असल क्लाइमैक्स
- सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई। यहां से तो कहानी बिल्कुल ही पलट गई। अपनी एफआईआर में सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाए। अब तक तो लोग केवल कयास ही लगा रहे थे। लेकिन अब उनका शक यकीन बदल गया और रिया वाकई सुशांत की कहानी की विलेन बन गईं। हालांकि इसके बाद रिया लोगों के सामने अपनी बात रखने वीडियो के माध्यम से आईं। सफेद सूट, आंखों में आंसू लेकर और एकदम इमोशनल बनकर रिया आईं तो अपनी बात रखने। पर उससे कोई फायदा नहीं हुआ, लोगों का गुस्सा तो अब सातवें आसमान पर है। धीरे- धीरे कर सुशांत के कई करीबी दोस्त और उनके स्टाफ के लोगों ने रिया की पोल खोलीं। किसी ने बताया कि रिया ने सुशांत को गलत दवाइयां दीं। किसी ने कहा कि रिया जादू- टोना और काला जादू करती हैं। तो किसी ने कहा कि रिया ने सुशांत को अपने परिवार और दोस्तों से दूर किया। हालांकि इन बातों का रिया ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया। अब रिया तो पूरी तरह से सुशांत की कहानी की विलेन बन गई है। हालांकि मामला अब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के हवाले कर दिया है। मामले की जांच भी सीबीआई ने शुरू कर दी है। बहरहाल आने वाला वक्त की इन बातों पर से पूरी तरह से पर्दा उठा पाएगा कि आखिर मामला है क्या। सुशांत ने अपनी जान क्यों गंवाई?
पढ़ें: सुशांत केस: सीबीआई ने कसी कमर, माल्या मामले की जांच कर रही टीम करेगी जांच