फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों पर दिया ये जवाब

Fri, 07 Aug 2020 01:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 07 Aug 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sooraj Pancholi breaks silence on Sushant Singh Rajput and Disha Salian case
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में पहुंच गई है। सीबीआई ने इसमें पहला एक्शन लेते हुए सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस सबके बीच कई और लोगों का भी नाम इस मामले में जोड़ा जा रहा है। इनमें से एक अभिनेता सूरज पंचोली भी हैं। अपना नाम बार-बार आता देख सूरज काफी परेशान हैं। अब उन्होंने सामने आकर इस मामले में अपनी सफाई पेश की है। 

Sooraj Pancholi breaks silence on Sushant Singh Rajput and Disha Salian case
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला मुंबई

एक चैनल से बातचीत में सूरज पंचोली ने बताया कि सुशांत के साथ उनकी एक-दो बार ही मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच कम बातचीत हुई है। सूरज के मुताबिक, सुशांत के साथ उनका रिश्ता सामान्य था। दोनों के बीच किसी तरह का कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। बल्कि दोनों एक दूसरे को भाई कहकर बुलाते थे।

Sooraj Pancholi breaks silence on Sushant Singh Rajput and Disha Salian case
सुशांत सिंह राजपूत, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज पंचोली ने कहा कि सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान को वो जानते तक नहीं थे। सुशांत की मौत से एक दिन पहले 13 जून को पार्टी करने के आरोप पर सूरज ने कहा कि उन्होंने इस तरह की किसी भी पार्टी का आयोजन नहीं किया था। सूरज ने कहा कि जो भी इस मामले में मेरा नाम ले रहा है वह बस एक व्हाट्अप मैसेज को देखकर कह रहा है, जिसका कोई मतलब नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooraj Pancholi breaks silence on Sushant Singh Rajput and Disha Salian case
दिशा सालियन, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

नारायण राणे के आरोपों पर जवाब देते हुए सूरज पंचोली ने कहा कि उन्हें ये बात किसने बताई कि 13 जून को मेरे घर पेंटहाउस में एक पार्टी रखी गई थी, जिसमें सुशांत, दिशा और आदित्य ठाकरे शामिल हुए थे। क्या वो व्हाट्सएप मैसेज पढ़कर ऐसे आरोप लगा रहे हैं। सूरज ने कहा कि मेरा पास कोई पेंटहाउस नहीं हैं। 

विज्ञापन
Sooraj Pancholi breaks silence on Sushant Singh Rajput and Disha Salian case
बीजेपी नेता नारायण राणे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

नारायण राणे ने लगाए थे आरोप
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान मामले में कहा था कि 13 जून को सूरज पंचोली के घर पर पार्टी थी। जहां पर सुशांत की पूर्व मैनेजर के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई।

सुशांत केस: सीबीआई ने कसी कमर, माल्या मामले की जांच कर रही टीम करेगी जांच

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed