फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजय माल्या मामले की इनवेस्टिगेशन करने वाली सीबीआई टीम करेगी सुशांत केस की जांच, रिया सहित इन लोगों के खिलाफ कसी कमर

Fri, 07 Aug 2020 01:12 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 07 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Will Take over By CBI Team Probing Vijay Mallya Agustawestland Scam
सुशांत सिंह राजपूत, विजय माल्या - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को लेकर जांच अब सीबीआई के हाथों सौंप दी गई है। सीबीआई ने भी टीम गठित कर ली है। साथ ही जांच के लिए पहली प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। सीबीआई द्वारा ये भी बता दिया गया है कि सुशांत मामले की जांच में गठित समिति में कौन कौन होने वाला है। इस मामले की जांच माल्या और अगस्त्या वेस्टलैंड की जांच करने वाली टीम को सौंपी गई है।

Sushant Singh Rajput Case Will Take over By CBI Team Probing Vijay Mallya Agustawestland Scam
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ कथित तौर पर आपराधिक षड्यंत्र और आत्महत्या के लिए उकसाने को पटना पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को फिर से दर्ज किया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि जांच एजेंसी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में बिहार पुलिस के संपर्क में है।

Sushant Singh Rajput Case Will Take over By CBI Team Probing Vijay Mallya Agustawestland Scam
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह मामले की जांच की तैयारी सीबीआई ने पूरी कर ली है। मामले की जांच वर्तमान में भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के बैंक फ्रॉड और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले की जांच कर रही टीम ही करने वाली है। केस को लेकर कहा जा रहा है कि जांच के दौरान टीम का मुख्य फोकस रिया चक्रवती पर रहेगा। बता दें कि सीबीआई ने मामले में एक्शन लेते हुए बिहार पुलिस द्वारा दायर एफआईआर के आधार पर रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सैम्युअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Will Take over By CBI Team Probing Vijay Mallya Agustawestland Scam
बिहार पुलिस और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सीबीआई की टीम में बिहार के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक नूपुर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल इसकी जांच करेगा और इसकी निगरानी डीआईजी गगनदीप गंभीर और संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर करेंगे। दोनों गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Will Take over By CBI Team Probing Vijay Mallya Agustawestland Scam
ओपी सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि मामला सीबीआई के पास जाने से सुशांत के फैंस और परिवार ने राहत की सांस ली है। तो वहीं जांच करने बिहार से मुंबई पहुंचे चार पुलिसकर्मी भी वापस बिहार लौट गए हैं। हालांकि पटना एसपी विनय तिवारी अभी भी मुंबई नें क्वारंटीन हैं।

पढ़ें: अनु कपूर को याद आए संघर्ष के दिन, शाहरुख, सलमान और ऋतिक बनने का सपना देखने वालों को दी ये सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed