फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीटू के आरोप लगने के बाद ऐसी हुई थी सुशांत की हालत, पवित्र रिश्ता के निर्देशक का खुलासा

Fri, 07 Aug 2020 01:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 07 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Pavitra Rishta Director Kushal Zaveri Says Sushant Could not Sleep For Nights Post MeToo Charge
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की जांच बढ़ने की साथ ही अब अभिनेता के फैंस को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इधर सुशांत के कई करीबी उनसे जुड़ी बातों का खुलासा कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत के दोस्त और धारावाहिक पवित्र रिश्ता के निर्देशक कुशल जावेरी ने बताया है कि  #MeToo के आरोप लगने के बाद अभिनेता पर क्या बीती थी।

Sushant Singh Rajput case Pavitra Rishta Director Kushal Zaveri Says Sushant Could not Sleep For Nights Post MeToo Charge
संजना संघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना सांघी भी थीं। इस दौरान खबर उड़ी की सुशांत ने संजना के साथ बदसलूकी की। ये खबर आग की फैल गई और इससे सुशांत बुरी तरह प्रभावित हुए।

 

Sushant Singh Rajput case Pavitra Rishta Director Kushal Zaveri Says Sushant Could not Sleep For Nights Post MeToo Charge
संजना संघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

कुशल जावेरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि #MeToo के आरोप लगने के बाद सुशांत सिंह राजपूत चार रातों तक नहीं सोए थे। वो इंतजार कर रहे थे कि संजना सांघी सामने आकर इन आरोपों का सच बताएंगी। कुशल जावेरी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'मैं सुशांत के साथ जुलाई 2018 से फरवरी 2019 तक रहा। मैंने उन्हें अक्टूबर 2018 में #MeToo के दौरान सबसे ज्यादा तकलीफ में देखा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बिना किसी ठोस सबूत के उन्हें निशाना बना रहा थी। हमने संजना सांघी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन तब वो यूएस में थीं और बात नहीं कर सकती थीं (अजीब इत्तेफाक है)।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Pavitra Rishta Director Kushal Zaveri Says Sushant Could not Sleep For Nights Post MeToo Charge
संजना संघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

कुशल जावेरी ने आगे लिखा है, 'सुशांत को इस बात का अंदाजा था कि उन्हें कौन टारगेट कर रहा है, लेकिन इस बात का खुलासा करने के लिए उनके पास सबूत नहीं था। मुझे याद है कि कैसे सुशांत चार रातों तक नहीं सो पाए थे क्योंकि वो संजना के आरोपों को खारिज करने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार पांचवें दिन संजना ने सारी बातें साफ कर दीं। यह सब एक कठिन जीत की तरह लग रहा था जैसे कि लड़ाई खत्म हो गई हो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I am putting this here out not only for closure sake but to also find out if the people sushant thought were targetting him Were actually behind this ! #justiceforsushantsinghrajput 🙏

A post shared by Kushal Zaveri (@kushalz) on

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Pavitra Rishta Director Kushal Zaveri Says Sushant Could not Sleep For Nights Post MeToo Charge
सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी - फोटो : Social Media

संजना ने आरोपों का नकारा था
संजना ने 2018 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सफाई देते हुए कहा था, मैं यह बात साफ कर देना चाहती हूं कि दिल बेचारा के सेट पर मेरे साथ बदसलूकी और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। इन सभी आधारहीन खबरों पर अब विराम लगाइए।

अनु कपूर को याद आए संघर्ष के दिन, शाहरुख, सलमान और ऋतिक बनने का सपना देखने वालों को दी ये सलाह

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed