फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Bachchan Struggle: अभिषेक बच्चन ने बयां किया स्ट्रगल का दर्द, बोले, ‘बहुत दिल टूटा, दर्द हुआ’, बिग बी ने दी ये प्रतिक्रिया

Sun, 19 Dec 2021 10:48 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Dec 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan expressed the pain of Struggle said Very heartbroken pain happened amitabh gave this reaction
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ करीना कपूर नजर आई थीं। करीना की भी ये डेब्यू फिल्म थी और दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया। ‘रिफ्यूजी’ के बाद करीना कपूर का करियर काफी तेजी से भागा। लेकिन अभिषेक बच्चन को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। अभिनेता ने अपने करियर में कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं लेकिन इन सबके बीच अभिषेक बच्चन के एक्टिंग स्किल्स पर हमेशा सवाल खड़े किए गए हैं। कई बार अभिषेक अपनी एक्टिंग की वजह से ट्रोल हुए हैं और अब अभिनेता ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है।


 
इन दिनों अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म ‘बॉब बिश्वास’ को लेकर काफी तारीफ बटोर रहे हैं। हाल ही में, अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेता ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया और बताया कि न तो उनके पिता अमिताभ ने कभी उनके लिए फिल्म बनाई और न ही उन्होंने किसी और से कहा कि वह उनके साथ फिल्म कर ले।

Abhishek Bachchan expressed the pain of Struggle said Very heartbroken pain happened amitabh gave this reaction
फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘मुझे पहली फिल्म मिलने में दो साल लग गए थे। कई लोगों का मानना है कि मैं अमिताभ बच्चन का बेटा हूं तो लोग मेरे लिए 24 घंटे लाइन में लगे रहते होंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। डेब्यू करने से पहले मैं हर एक डायरेक्टर के पास गया और उनसे बात की। हालांकि, उन्होंने मेरे साथ काम करने के लिए मना कर दिया था और ये ठीक भी है।’

Abhishek Bachchan expressed the pain of Struggle said Very heartbroken pain happened amitabh gave this reaction
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में कदम रखे पूरे 21 साल हो गए हैं और इन सालों में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है, जिसके बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा, ‘मैंने काम करते हुए एक्टर की अच्छी साइड भी देखी है और बेरोजगारी वाली साइड भी देखी है। यहां प्वाइंट ये है कि आप किसी भी चीज को पर्सनली नहीं ले सकते हैं। अखिरकार ये भी एक बिजनेस है। अगर आपकी एक फिल्म अच्छा बिजनेस नहीं करती है, तो कोई भी व्यक्ति आपके साथ दूसरी फिल्म में पैसा नहीं लगाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan expressed the pain of Struggle said Very heartbroken pain happened amitabh gave this reaction
अभिषेक बच्चन

अपनी बात जारी रखते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘मेरा मानना है कि नेपोटिज्म को लेकर जो बात या चर्चा होती है वह बहुत ही सुविधानुसार है। हम लोग कुछ चीजें भूल गए हैं। बहुत मेहनत लगती है। इन 21 सालों में बहुत दिल टूटा, बहुत दर्द हुआ। यह आसान नहीं रहा।'

विज्ञापन
Abhishek Bachchan expressed the pain of Struggle said Very heartbroken pain happened amitabh gave this reaction
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan

अभिषेक बच्चन का ये इंटरव्यू उनके पिता अमिताभ बच्चन को काफी पसंद आया और इसी वजह से बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन भी दिया है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'बिना संघर्ष के जीवन में कुछ भी प्राप्त नहीं होता। गर्व है मुझे, तुम्हारे संघर्ष का, अत्यंत प्रसन्नता है मुझे तुम्हारे 'प्राप्त' की। दादाजी के शब्द, और आशीर्वाद, पीढ़ी दर पीढ़ी हमें साथ देते रहें, यही सीख सदा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed