सब्सक्राइब करें

Dasvi Teaser: नेता बन जेल से 'दसवीं' पास करेंगे अभिषेक बच्चन, कैदियों पर चलाएंगे अपना राज, देखें फिल्म का दमदार टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 14 Mar 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan film Dasvi Teaser out film released on 7 april on ott platform netflix
फिल्म दसवीं टीजर - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म 'दसवीं' से एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फैंस के बीच फिल्म का अभी से ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी वजह से इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर सबकी नजरें हैं। वहीं, अब अभिषेक बच्चन की इस फिल्म का टीजर सामने आ गया है। इस टीजर में अभिषेक बच्चन के किरदार गंगा राम चौधरी के बारे में भी बताया गया है। ये टीजर खुद अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

Trending Videos
Abhishek Bachchan film Dasvi Teaser out film released on 7 april on ott platform netflix
फिल्म दसवीं - फोटो : social media

दरअसल, अभिषेक बच्चन ने कुछ समय पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ने फिल्म का टीजर और पोस्टर शेयर किया है। इस टीजर में अभिषेक बच्चन का दमदार अंदाज और डायलॉग दोनों देखने को मिल रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन कैदी के रूप में दिखाई देंगे। इसकी एक झलक टीजर में भी देखने को मिली है। टीजर में अभिषेक बच्चन जेल में सभी कैदियों से कहते सुनाई दे रहे हैं, 'ओ अपराधियों ज्यादा शोर न करियो। मैं दसवीं की तैयारी कर रहा हूं। फिर से दसवीं करना ये मेरी शिक्षा का अधिकार है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan film Dasvi Teaser out film released on 7 april on ott platform netflix
फिल्म दसवीं - फोटो : social media

वही, पोस्टर में अभिषेक बच्चन लाइब्रेरी में एक टेबल पर खडे़ हुए दिखाए दे रहे हैं। उनका अंदाज किसी नेता से कम नहीं है। उन्होंने अपने दोनों हाथ फैला रखे हैं और उन्हें आसपास मौजूद सभी लोग देख रहे हैं। फिल्म के टीजर ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं, जैसे गंगा राम चौधरी कौन है? और वह दसवीं की परीक्षा की तैयारी क्यों कर रहा है? इन सभी सवालों के जवाब इस फिल्म के आने के बाद मिलेंगे। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'एक विद्यार्थी से दूसरे विद्यार्थी को, दसवीं की परीक्षा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।' 

Abhishek Bachchan film Dasvi Teaser out film released on 7 april on ott platform netflix
यामी गौतम - फोटो : social media

क्या है फिल्म की कहानी
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' में एक कम पढ़े-लिखे बंदी नेता की कहानी देखने को मिलेगी। इस नेता को जेल में अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। खास बात ये है कि वह अपनी काबिलियत के दम पर जेल से दसवीं पास करता है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा, यामी गौतम और निम्रत कौर भी नजर आएंगी। अभिषेक बच्चन की ये फिल्म 7 अप्रैल से नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed