{"_id":"6059d6b28ebc3e59067db6a2","slug":"abhishek-bachchan-got-angry-on-troller-when-he-tweeted-you-don-t-deserve-aishwarya-rai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या जैसी सुंदर पत्नी को लेकर यूजर ने किया अभिषेक बच्चन को ट्रोल, एक्टर ने इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या जैसी सुंदर पत्नी को लेकर यूजर ने किया अभिषेक बच्चन को ट्रोल, एक्टर ने इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन सुलझे हुए और शांत मिजाज माने जाते हैं। उन्हें विवादों में घिरे हुए कम ही देखा गया है। लेकिन सरल और समझदार छवि वाले अभिषेक को जब कोई बात नागवार गुजर जाए तो उसका विरोध भी पुरजोर करते हैं और मुंहतोड़ जवाब देते हैं। वे फिल्मी दुनिया से ताल्लुक जरूर रखते हैं, लेकिन उनके आदर्शों का पैमाना थोड़ा अलग है। इस कारण वे बेवजह की चर्चाओं से भी दूरी रखते हैं और अफवाहों से सावधानी बरतते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जो उन्हें सुर्खियों में ले ही आते हैं।
2 of 6
Aishwarya Abhishek
अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसने अभिषेक को चर्चाओं में ला दिया है। दरअसल, अभिषेक ने अपनी एक फिल्म का ट्रेलर ट्वीट किया था, जिसपर एक ट्रोलर ने प्रतिक्रिया दी और लिखा ‘आप किसी चीज के लायक नहीं हो। लेकिन मुझे आपसे सिर्फ एक चीज की जलन है कि आपको इतनी सुंदर पत्नी मिली, जिसके आप लायक भी नहीं है।’
3 of 6
Aishwarya Abhishek
- फोटो : twitter
फिर क्या था जूनियर बच्चन को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा ‘आपकी राय के लिए बहुत शुक्रिया। बस जिज्ञासु हूं .. आप किसके बारे में कह रहे हैं क्योंकि आपने लोगों के पूरे समूह को टैग कर दिया है? मैं जानता हूं कि इलियाना और निक्की की तो शादी हुई नहीं है। तो बचे हम (अजय, कूकी, सोहम)। डिज्नी का भी मैरिटल स्टेटस चेक करना पड़ेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
aishwarya rai, abhishek bachchan
- फोटो : social media
अभिषेक के इस ट्वीट पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं, लोग उनके जवाब को पसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो अभिषेक की तारीफ की और कहा कि सही जवाब दिया आपने। बता दें कि अभिषेक सोशल मीडिया पर ज्यादा तो नहीं लेकिन जरूरत पड़ने पर एक्टिव रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Aishwarya Abhishek
अभिषेक ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करीना कपूर के साथ रिफ्यूजी फिल्म से की थी। यह बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि, अभिषेक ने इसके बाद कई अच्छी फिल्में भी दीं, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। इसके बावजूद वो सुपरस्टार के तमगे से दूर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।