{"_id":"60d99d6ed5164d13343a11f7","slug":"abhishek-bachchan-got-paid-less-than-his-wife-aishwarya-rai-in-about-eight-of-the-nine-films-he-has-worked-with-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: नौ में से आठ फिल्मों में ऐश्वर्या से कम थी अभिषेक की फीस, आराध्या के एक्ट्रेस बनने पर कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: नौ में से आठ फिल्मों में ऐश्वर्या से कम थी अभिषेक की फीस, आराध्या के एक्ट्रेस बनने पर कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 28 Jun 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर फीस के असमानता के बारे में बहस और चर्चा होती रही है। कई अभिनेत्रियों ने सामने आकर इस बारे में खुलकर बात की है कि कैसे उन्हें अपने मेल को-स्टार से कम फीस ऑफर की जाती है। हालांकि, बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि अक्सर अभिषेक बच्चन को अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से कम फीस मिली है। मालूम हो कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन से ज्यादा फीस दी जाती थी। अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ऐश्वर्या राय के साथ उनकी नौ फिल्मों में से फिल्मों में ऐश्वर्या को ज्यादा पैसा दिया गया।
साल 2018 में एक इवेंट में अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया कि उनकी मां जया बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंडस्ट्री में अपनी शर्तों पर काम किया है। अभिषेक बच्चन के अनुसार, उन्हें कभी भी ऐसा कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया गया जो वे नहीं करना चाहते थे।
2 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अभिषेक बच्चन से पूछा गया था कि क्या वह चाहते हैं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने? इसपर अभिषेक बच्चन ने कहा, 'नहीं, लेकिन इसका जवाब देने से पहले मैं इस बारे में कुछ बताना चाहता हूं। मेरी जीवन में जो दो महिलाएं करीब हैं। वह मेरी मां और मेरी पत्नी है। उन्होंने फिल्मों में अपनी शर्तों पर काम किया है। उन्होंने कभी भी ऐसा काम नहीं किया, जो वह नहीं करना चाहती थी।
3 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने बताया था कि जेंडर पैरिटी पर बहुत ज्यादा बहस हो चुकी है। मैंने मेरी पत्नी के साथ नौ फिल्मों में काम किया है। लेकिन इनमे से आठ में उन्हें मुझसे ज्यादा पैसा दिया गया। फिल्म पीकू में सबसे ज्यादा पैसा दीपिका पादुकोण को दिया गया। यह एक व्यापार है अगर आप अच्छे कलाकार हैं तो आपको पैसा भी अच्छा मिलता है। आप अच्छी एक्ट्रेस नहीं हैं फिर आप शाहरुख खान के समान पैसा नहीं मांग सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या
- फोटो : Instagram
बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने कुछ ना कहो, गुरु, रावण, धूम 2, ढाई अक्षर प्रेम के, सरकार राज और बंटी और बबली जैसी कई फिल्मों में काम किया है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने 2007 में शादी कर ली। उन्हें 2011 में बेटी हुई है। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते है।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन अगली बार 'बॉब बिस्वास' में दिखाई देंगे। जो कि सुजॉय घोष की 'कहानी' के लोकप्रिय चरित्र का स्पिन-ऑफ है। फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में थीं। पाइपलाइन में 'दासवी' भी है जिसमें निम्रत कौर और यामी गौतम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वही, ऐश्वर्या, मणिरत्नम के साथ 'पोन्नियिन सेलवन' में फिर से दिखाई देंगी। जहां वो ग्रे शेड किरदार निभाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।