{"_id":"60d997638ebc3ec30814369b","slug":"kareena-kapoor-khan-was-once-rumoured-to-be-madly-in-love-with-hrithik-roshan-this-is-how-actress-reacted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: जब ऋतिक रोशन संग अफेयर पर करीना कपूर ने किया था खुलासा, कहा था- शादीशुदा मर्द मेरे लिए...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: जब ऋतिक रोशन संग अफेयर पर करीना कपूर ने किया था खुलासा, कहा था- शादीशुदा मर्द मेरे लिए...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 28 Jun 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंडस्ट्री में बहुत बदलाव देखा है। वो बॉलीवुड की उन चंद हीरोइनों में से एक हैं जिन्होंने शादी और बच्चे के बाद भी सफलतापूर्वक कमबैक किया है। करीना ने इसी साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इसके साथ ही उनके हाथ में अभी बहुत से प्रोजेक्ट हैं। पिछले दो दशक से करीना दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं और आज भी मेकर्स उन्हें लेकर फिल्म बनाना पसंद करते हैं। करीना अब सैफ की पत्नी हैं, लेकिन अपने करियर के शुरुआती दौर में करीना का नाम बहुत से सितारों से जुड़ा था। उनमें से एक नाम ऋतिक रोशन का भी था जिनके साथ करीना ने कई फिल्मों में काम किया था।
जब ऋतिक रोशन संग जुड़ा था करीना का नाम
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में ऋतिक और करीना साथ नजर आए थे। पर्दे पर दोनों की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। उनकी खट्टी मीठी नोंक झोक दर्शकों को खूब अच्छी लगती थी। इसके बाद फिल्म 'यादें' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' में भी ऐसी ही दमदार केमेस्ट्री देखने को मिली। पर्दे पर उनकी जोड़ी का जादू कुछ ऐसा चला कि असल जिंदगी में भी दोनों के अफेयर होने की बात सामने आने लगी।ऐसा कहा जाने लगा कि करीना ऋतिक को बहुत पसंद करती हैं। इन बातों का जब बेबो को पता चला था तो उनकी प्रतिक्रिया सामने आई थी।
2 of 5
करीना कपूर, ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन उस वक्त सुजैन खान के पति थे। वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश थे। इसी बीच अक्सर ऐसी खबरें आती थीं कि करीना ऋतिक के प्यार में पागल हैं और उनके लिए अपना करियर तक छोड़ने के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी जब करीना को हुई तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मुझे इस बात की चिंता थी कि इससे ऋतिक की शादी पर बहुत असर पड़ेगा'।
3 of 5
ऋतिक रोशन, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे करीना ने कहा कि, 'मेरे लिए ये सिर्फ प्रोफेनशल समस्या थी जहां अक्सर ऐसी अफवाहें सुनने को मिल जाती हैं।आज ऋतिक के साथ नाम जोड़ा जा रहा है कल कोई और होगा। जब तक मुझे सच पता है तब तक सब ठीक है'। इसके आगे उन्होंने कहा, 'प्लीज बस भी करो। मुझे शादीशुदा मर्दों में ना कभी दिलचस्पी है और ना कभी होगी। शादीशुदा मर्द मेरे करियर के लिए खतरा हो सकते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक रोशन, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा ऋतिक के लिए अपने करियर छोड़ने वाली बात पर करीना ने कहा था कि, 'ऋतिक संग मेरा नाम जोड़ने के साथ सबसे हैरानी भरी बात ये लिखी गई कि मैं उनके लिए अपना करियर छोड़ दूंगी। प्लीज, मैं एक मर्द के लिए ऐसा कभी नहीं कर सकती, कभी भी नहीं'। इसके साथ ही करीना ने कहा कि अगर कभी उनके पति ने उनसे काम छोड़ने की बात कही तो वो उन्हें लात मारकर भगा देंगी।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की तो वो आखिरी बार फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म के अलावा करीना और भी कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। वहीं ऋतिक भी 'कृष 4' की तैयारी में जुट गए हैं साथ ही वो दीपिका पादुकोण संग एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।