फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्ल वी पुरी: 'मुझे रातों रात क्रिमिनल बना दिया गया', रेप के आरोप पर अभिनेता का छलका दर्द

Mon, 28 Jun 2021 02:43 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 28 Jun 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Pearl V Puri Breaks Silence On Accusations of Minor Rape Case ‘Overnight, I Was Made To Feel Like Criminal
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram
नागिन फेम अभिनेता पर्ल वी पुरी इन दिनों एक बहुत मुश्किल वक्त से गुज़र रहे हैं। नागिन अभिनेता पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप मामले के आरोप में चार जून को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पर्ल  को 4 जून को पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत अरेस्ट किया था। हालांकि 14 दिन की अवधि पूरी होने से पहले ही अभिनेता को 15 जून को जमानत मिल गई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद एक्टर पर्ल ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।


जमानत पर बाहर आने के बाद एक्टर पर्ल ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है। अभिनेता ने बताया है कि पिछले कुछ दिन उनके लिए कितने मुश्किल भरे रहे। इसी के साथ एक्टर ने उन लोगों को धन्यवाद भी कहा है जिन्होंने इस दौरान लगातार उनका सपोर्ट किया।
Pearl V Puri Breaks Silence On Accusations of Minor Rape Case ‘Overnight, I Was Made To Feel Like Criminal
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

अभिनेता ने लिखा, 'लोगों को आजमाने का जिंदगी का अपना ही तरीका है। कुछ महीने पहले मैंने अपनी नानी मां को खो दिया। उनके जाने के 17 दिन मेरे पापा गुज़र गए। फिर मुझे पता चला कि मेरी मां को कैंसर है और फिर ये भयंकर आरोप। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं। रातों-रातों मुझे क्रिमिनल जैसा महसूस करवाया गया। ये सब मेरी मां के कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हो रहा था। इस सबने मेरी सुरक्षा की भावना को हिलाकर रख दिया, मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा था।'

Pearl V Puri Breaks Silence On Accusations of Minor Rape Case ‘Overnight, I Was Made To Feel Like Criminal
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

पर्ल आगे लिखते हैं, 'मैं अब भी सदमे में हूं। लेकिन मैंने महसूस किया कि ये सही वक्त है अपने दोस्तों, फैंस और चाहने वालों तक पहुंचने का, जिन्होंने इतना सपोर्ट किया, प्यार दिया परवाह की। मुझपर भरोसा रखने के लिए शुक्रिया। #सत्यमेवजयते पर अभी भी मेरा अटूट विश्वास है। मैं अपने देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा करता हूं और भगवान है यहां। प्लीज़ अपनी दुआओं को आने दीजिए।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pearl V Puri (@pearlvpuri)

विज्ञापन
विज्ञापन
Pearl V Puri Breaks Silence On Accusations of Minor Rape Case ‘Overnight, I Was Made To Feel Like Criminal
पर्ल वी पुरी, दिव्या खोसला कुमार - फोटो : Instagram

पर्ल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें टीवी जगत से पूरा सहयोग मिला। एकता कपूर से लेकर अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अर्जुन बिजलानी, रिद्धिमा पंडित सहित टीवी जगत के कई कलाकारों ने नागिन अभिनेता का सहयोग किया। सभी ने पर्ल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए #ISTANDWITHPEARL का टैग किया। इसके अलावा पर्ल वी पुरी के प्रशंसकों ने भी अपने पसंदीदा अभिनेता का सहयोग किया और सोशल पर पर्ल के सहयोग में एक कैंपेन शुरू किया। इन टीवी कलाकारों के अलावा भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने पीड़िता की मां को टैग किया और साथ ही उनसे अपने पति की सच्चाई बयां करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Pearl V Puri Breaks Silence On Accusations of Minor Rape Case ‘Overnight, I Was Made To Feel Like Criminal
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

क्या था पूरा मामला
 टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 4 जून की रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पीड़िता और उसके पिता ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता का आरोप था कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। हालांकि पर्ल के दोस्तों का कहना था कि पर्ल ऐसी हरकत नहीं कर सकते और वो टेलीविजन जगत के सबसे सीधे अभिनेताओं में से एक हैं। इस मामले में वसई कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने भी कहा था कि इस अभिनेता के खिलाफ उनके पास सबूत हैं। फिलहाल पर्ल को 15 जून को बेल मिल गई थी और इस वक्त वो अपनी मां के साथ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed