फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 साल बाद आते ही अभिषेक की चली 'मनमर्जियां', 3 दिन में ही 'लव सोनिया' और 'मित्रों' को दे दी मात

Tue, 18 Sep 2018 08:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Manmarziyan beats Love Sonia and Mitron film at box office collection in 3 days
Manmarziyan Love Sonia Mitron

'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज 3 फिल्मों की। इन फिल्मों में 'मनमर्जियां', 'मित्रों' और 'लव सोनिया' शामिल है। इस कड़ी में इस फिल्म के 3 दिन के कलेक्शन की तुलना करेंगे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज के 3 दिन तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे।

Abhishek Bachchan Manmarziyan beats Love Sonia and Mitron film at box office collection in 3 days
Manmarziyan film

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे 'मनमर्जियां' फिल्म की। इस फिल्म से 2 साल बाद अभिषेक बच्चन ने कमबैक किया है। इसमें उनका साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल दे रहे हैं। फिल्म की पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी रही। ऐसा ही हाल 'लव सोनिया' और 'मित्रों' फिल्म का भी रहा। हालांकि 'मनमर्जियां' फिर कमजोर शुरुआत के बाद भी इन दोनों फिल्मों पर बढ़त बनाने में कामयाब रही। इन तीनों ही फिल्मों के रिलीज होने के कुछ देर बाद ही फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने सोशल मीडिया पर इन फिल्मों की धीमी शुरुआत की जानकारी दी थी। सुमित कादल ने ट्वीट के मुताबिक 'मनमर्जियां' फिल्म की सिनेमाघरों सुबह के शोज में ऑक्यूपेसी 8 से 10 फीसदी देखी जा रही है। वहीं 'मित्रों' फिल्म की ऑक्यूपेसी 5 से 7 फीसदी रही।
 




 

Abhishek Bachchan Manmarziyan beats Love Sonia and Mitron film at box office collection in 3 days
Mitron

'मनमर्जियां' फिल्म ने पहले दिन 3.52 करोड़, दूसरे दिन 5.11 करोड़ और तीसरे दिन करीब 6 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन 3.52 करोड़, दूसरे दिन 5.11 करोड़ और तीसरे दिन 5.70 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि कुल कलेक्शन अब तक 14.33 करोड़ पहुंच गया है। वहीं 'मित्रों' और 'लव सोनिका' की बात करें तो इन दोनों फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर और भी बुरा हाल है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'मित्रों' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख, दूसरे दिन 70 लाख का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म अब तक 1.85 करोड़ जुटा पाई है। वहीं 'लव सोनिया' फिल्म का 'मित्रों' फिल्म से भी बुरा हाल है।
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Manmarziyan beats Love Sonia and Mitron film at box office collection in 3 days
love sonia film

रिपोर्ट के मुताबिक 'लव सोनिया' फिल्म फिल्म ने पहले दिन 25 लाख, दूसरे दिन 40 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर 'लव सोनिया' फिल्म ने कुल 1 करोड़ के करीब कलेक्शन जुटाने में कामयाब हो गई है। इन तीनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है अभिषेक बच्चन की 'मनमर्जियां' बॉक्स ऑफिस पर 2 साल बाद भी कब्जा जमाने में कामयाब हुई। दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों फिल्मों से पहले रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते राजकुमार राव की 'स्त्री' 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।
 





 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Manmarziyan beats Love Sonia and Mitron film at box office collection in 3 days
Manmarziyan Love Sonia Mitron

'मनमर्जियां' फिल्म को 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है वहीं इसका बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं 'लव सोनिया' फिल्म का बजट करीब 15 करोड़ और 'मित्रों' फिल्मों का बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है। यानी कि यह तीनों ही फिल्में छोटे बजट की है। इन तीनों ही फिल्मों कहानी की बात करें तो तीनों की फिल्में अलग अलग जॉनर की हैं। 'मनमर्जियां' रोमांटिक फिल्म है जबकि 'मित्रों' कॉमेडी पर आधारित फिल्म है। वहीं 'लव सोनिया' फिल्म गंभीर विषय पर आधारित है। इन तीनों ही फिल्मों में फिल्म समीक्षकों ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' की काफी तारीफ की थी। तीनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि अभिषेक की 'मनमर्जियां', 'मित्रों' और 'लव सोनिया' पर भारी पड़ी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed