{"_id":"5c581cacbdec2273615402fe","slug":"abhishek-bachchan-name-on-guinness-world-record-know-about-him-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 साल के करियर में अभिषेक बच्चन ने दी सिर्फ 8 हिट फिल्में, फिर भी गिनीज बुक में दर्ज है नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 साल के करियर में अभिषेक बच्चन ने दी सिर्फ 8 हिट फिल्में, फिर भी गिनीज बुक में दर्ज है नाम
Tue, 05 Feb 2019 05:55 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 05 Feb 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
abhsihek bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज अपना 43वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । अभिषेक बच्चन ने 18 साल पहले फिल्म 'रेफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन क्रिटिक्स ने अभिषेक की अदाकारी को सराहा था। एक स्टार किड होने के नाते अभिषेक पर अच्छा काम करते रहने का प्रेशर था।
abhishek bachchan
फिल्में फ्लॉप हो रही थीं लेकिन वो घर पर बैठना नहीं चाहते थे । उस समय अभिषेक को जो प्रोजेक्ट ऑफर हुए उन्होंने कर लिए। स्क्रिप्ट पर ध्यान ना देना अभिषेक को महंगा पड़ गया। इसके चलते अभिषेक बच्चन ने 4 साल में लगातार 17 फ्लॉप फिल्में दे दी। साल 2004 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'धूम' में काम किया और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन
इस फिल्म के बाद उन्होंने 'बंटी और बबली', 'युवा', 'ब्लफमास्टर', 'गुरु' और 'दोस्ताना' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर ये साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। अभिषेक के बर्थडे पर अभिषेक से जुड़ी कुछ ऐसी बातों से आपको रूबरू करवाते हैं जो शायद अभी तक आपने नहीं सुनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन
अभिषेक के 18 साल के फिल्मी करियर में बहुत उतार-चढ़ाव आए। उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बड़ा बयान दिया था। अभिषेक ने कहा था, 'जब कोई एक्टर फ्लॉप फिल्में देता है तो लोग उसका फोन उठाना बंद कर देते हैं। फिर वो यह नहीं सोचते कि आप किसके बेटे या बेटी हो।'
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन
'फ्लॉप होना दुनिया की सबसे खराब फीलिंग होती है जो आपको एक इंसान के तौर पर खत्म सा कर देती है।' इससे पता चलता है कि अभिषेक इस तरह की फीलिंग से कई बार गुजर चुके हैं। अभिषेक बचपन में डाइलेक्सिया बीमारी के शिकार थे। इस बात का खुलासा तब हुआ था जब 2007 में आमिर खान ने इसी बीमारी पर एक फिल्म 'तारे जमीं पर' बनाई थी।