फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS 2: ऐश्वर्या की तारीफ करने पर यूजर ने की अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने की कोशिश, एक्टर ने दिया करारा जवाब

Sat, 29 Apr 2023 10:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 29 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Praised Aishwarya Rai Performance in PS 2 user say you take care of Aaradhya see actor Reply
पीएस 2 की स्टारकास्ट के साथ अभिषेक और अराध्या - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी पोन्नियिन सेलवन पार्ट-2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले भाग के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पीएस-2 में एक बार फिर चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, जयम रवि, कार्ति, तृषा, और शोभिता धूलिपाला अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक इसने टिकट खिड़की पर 48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस बीच ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने भी फिल्म का रिव्यू किया है।


Sooraj Pancholi: आरोप मुक्त होते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूरज पंचोली, बप्पा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Abhishek Bachchan Praised Aishwarya Rai Performance in PS 2 user say you take care of Aaradhya see actor Reply
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पीएस 2 देखने के बाद उन्होंने मणिरत्नम की इस फिल्म की जमकर तारीफ की। सिनेमाघर में स्टार कास्ट के साथ फिल्म देखने के बाद अभिषेक ने ट्विटर पर टीम के लिए एक विशेष नोट लिखा। साथ ही, उन्होंने फिल्म में ऐश्वर्या की सुंदरता और अभिनय की प्रशंसा करते हुए उनके परफॉर्मेंस को सर्वश्रेष्ठ बताया। 
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ के प्रशंसक ने अपने घर में बनवाया एक्ट्रेस का मंदिर, वीडियो वायरल

Abhishek Bachchan Praised Aishwarya Rai Performance in PS 2 user say you take care of Aaradhya see actor Reply
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पीएस 2 शानदार फिल्म है!!! तारीफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। अभिभूत हूं। पूरी टीम मणिरत्नम, विक्रम, तृषा, जयराम, कार्ति और फिल्म से जुड़े बाकी कलाकार और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। मुझे अपनी पत्नी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर गर्व है।''
Sonam Kapoor: किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी में शामिल होंगी सोनम कपूर, रॉयल समारोह में बढ़ाएंगी भारत का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Praised Aishwarya Rai Performance in PS 2 user say you take care of Aaradhya see actor Reply
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

इस ट्वीट पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, जिसका अभिषेक ने करारा जवाब दिया। यूजर ने लिखा, ''अब उन्हें और फिल्में साइन करने दीजिए और आप आराध्या को संभालिए।'' यूजर के इस ट्वीट का करारा जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा, ''उन्हें साइन करने दीजिए? सर, उन्हें निश्चित रूप से कुछ भी करने के लिए मेरी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। विशेष रूप से उसके लिए जिससे वह प्यार करती हैं।''
Irrfan Khan: इरफान संग आखिरी पलों को याद कर भावुक हुए अनूप सिंह, कहा- क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं आएंगे

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Praised Aishwarya Rai Performance in PS 2 user say you take care of Aaradhya see actor Reply
पीएस 2 ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि यह दूसरा मौका है जब विक्रम और ऐश्वर्या ने किसी फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा किया है। इससे  पहले दोनों मणिरत्नम की फिल्म रावण में साथ नजर आ चुके हैं। पीएस 2 साल 1955 की कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म को मद्रास टॉकिज और लाइका प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है।
Irrfan Khan: इरफान संग आखिरी पलों को याद कर भावुक हुए अनूप सिंह, कहा- क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं आएंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed