जूनियर बच्चन यानी अभिषेक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए मशहूर हैं। अभिषेक ट्रोल्स को भी अक्सर करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा नजारा देखने को मिला है।
Abhishek Bachchan: अभिषेक को ट्रोल करने की कोशिश कर रहा था शख्स, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि मांगनी पड़ी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, यह पूरा मामला अभिषेक की ओर से एक ट्वीट पर रिप्लाई करने के बाद शुरू हुआ। एक पत्रकार के ट्वीट का जवाब देते हुए अभिषेक ने लिखा, 'क्या आप अभी भी अखबार पढ़ती हो? इस जवाब पर एक शख्स ने जूनियर बच्चन को ट्रोल करते हुए लिखा, 'दिमाग वाले लोग पढ़ते हैं। आपकी तरह बेरोजगार नहीं पढ़ते।'
Oh, I see! Thank you for that input. By the way, intelligence and employment aren’t related. Take you for example. I’m sure you’re employed, I’m also sure (judging by your tweet) that you’re not intelligent! 🙏🏽
Bigg Boss 16: बिग बॉस को धमकी देकर बुरी फंसी गोरी नागोरी, करण जौहर ने जमकर लगाई फटकार
इस ट्वीट पर अभिषेक ने तुरंत रिएक्शन देते हुए ट्रोल की बोलती बंद कर दी। अभिषेक ने लिखा, 'बताने के लिए शुक्रिया...बुद्धि और रोजगार दो अलग-अलग चीजें हैं...मुझे विश्वास है कि आपके पास रोजगार है....लेकिन मुझे इस बात का भी विश्वास है कि आपके पास बुद्धि नहीं है।' अभिषेक के इस ट्वीट पर लोगों जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा जवाब दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप बहुत अंडरेटेड एक्टर हो। आशा करता हूं कि आपको और अधिक सफलता और शोहरत मिले। मैंने आपका केबीसी वाला एपिसोड देखा था, आपने मेरा दिल चुरा लिया था।' इसके कुछ ही समय बाद वह यूजर अभिषेक से माफी मांगता हुआ नजर आया है।
Suhana Khan: बेटी के फोटो पर शाहरुख ने कमेंट कर पूछा- क्या यह साड़ी तुमने बांधी है? मिला यह मजेदार जवाब
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक हाल ही में फिल्म दसवीं में नजर आए थे। इस फिल्म में गंगा राम चौधरी के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया था। फिल्म में निमरत कौर और यामी गौतम ने भी अहम रोल निभाया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी।
Diwali 2022: दिवाली बेहद धूमधाम से मनाते हैं ये मुस्लिम सेलेब्स, लिस्ट का आखिरी नाम कर देगा हैरान