फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suhana Khan: बेटी के फोटो पर शाहरुख ने कमेंट कर पूछा- क्या यह साड़ी तुमने बांधी है? मिला यह मजेदार जवाब

Sat, 22 Oct 2022 11:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 22 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Suhana Khan photo goes viral on internet Shahrukh Khan Commented did you tie the saree urself
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज शुक्रवार रात भूमि पेडनेकर की ओर से आयोजित दिवाली पार्टी की है। इस इवेंट के लिए सुहाना ने मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। शनिवार को सुहाना ने मनीष मल्होत्रा को टैग करते हुए अपनी दो तस्वीरें शेयर की और अपने कैप्शन में येलो हार्ट बनाया। सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में ये पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी। लोग जमकर उनकी फोटोज पर कमेंट करने लगे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके पिता शाहरुख खान के कमेंट की हो रही है।

Suhana Khan photo goes viral on internet Shahrukh Khan Commented did you tie the saree urself
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बेटी की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए शाहरुख खान ने कमेंट किया, "जिस गति से ये बड़े हो रहे हैं, समय के नियम सब धरे के धरे रह गए हैं। इतनी सुंदर (क्या आपने खुद साड़ी बांधी है?)''पिता के इस कमेंट पर सुहाना खान ने जवाब दिया, "लव यू,....नहीं, गौरी खान ने यह साड़ी बांधी है।" सुहाना की मां गौरी खान ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "साड़ियां समय से परे होती हैं।" इस पोस्ट पर सुहाना की सबसे अच्छी दोस्तों में से एक शनाया कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। शनाया कपूर ने सुहाना की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "आपसे मेरी आंखें नहीं हट रही हैं।''

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

Suhana Khan photo goes viral on internet Shahrukh Khan Commented did you tie the saree urself
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता, जिन्होंने भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में भी शिरकत की, ने भी सुहाना की पोस्ट पर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, "आप 

 बहुत सुंदर लग रही हैं।" बता दें कि पिछले दो दिनों में सुहाना को दो दिवाली पार्टियों में शिरकत करते देखा जा चुका है। गुरुवार की रात वह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में थीं, जहां उन्होंने भी साड़ी पहनी थी। वहीं, शुक्रवार को सुहाना अपने भाई आर्यन खान के साथ मुंबई में अपने आवास परभूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan photo goes viral on internet Shahrukh Khan Commented did you tie the saree urself
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन पार्टियों से सुहाना खान की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। गौरतलब है कि सुहाना खान जल्द ही फिल्म निर्माता जोया अख्तर की द आर्चीज के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी नजर आने वाली हैं। तीनों की यह पहली फिल्म है। इसे अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की तैयारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed