फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Gossips: जब रामायण के लिए रामानंद सागर को लड़नी पड़ी थी कानूनी लड़ाई, 10 साल तक चला था केस

Sat, 22 Oct 2022 09:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 22 Oct 2022 09:49 PM IST
सार

मनोरंजन जगत के किस्से और कहानी अक्सर लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। फिल्मी गलियारों में चकाचौंध से भरी इस दुनिया और इनके सितारों के किस्से आए दिन गूंजते रहते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Gossips: When Ramanand Sagar had to fight a legal battle for Ramayana for 10 years
Bollywood Gossips - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत के किस्से और कहानी अक्सर लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। फिल्मी गलियारों में चकाचौंध से भरी इस दुनिया और इनके सितारों के किस्से आए दिन गूंजते रहते हैं। वहीं, लोग भी फिल्मी जगत के इन किस्से और कहानियों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। ऐसे में लोगों की इसी दिलचस्पी को देखते हुए अमर उजाला ने बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसे पढ़कर आप ना सिर्फ हैरान होंगे बल्कि चौकेंगे भी। इसी क्रम में सीरीज की अगली कड़ी में आज बात करेंगे रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में-

Bollywood Gossips: When Ramanand Sagar had to fight a legal battle for Ramayana for 10 years
रामानंद सागर - फोटो : Social media

गुजरे जमाने का मशहूर पौराणिक सीरियल रामायण आज भी लोगों के बीच पहले की ही तरह बेहद लोकप्रिय है। इस शो के साथ ही इसमें नजर आए कलाकारों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उस दौर में आलम यह था कि लोग राम-सीता और अन्य किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों को असल में भगवान मानने लगे थे, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि टीवी के इतिहास में कई रिकॉर्ड कायम करने वाले इस शो को शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

Bollywood Gossips: हनुमान बनने के लिए सीता से भी ज्यादा समय लेते थे दारा सिंह, तीन से चार घंटे होता था मेकअप

Bollywood Gossips: When Ramanand Sagar had to fight a legal battle for Ramayana for 10 years
रामानंद सागर - फोटो : Social media

रामानंद सागर को रामायण का प्रसारण करने के लिए लगभग दो साल का गया था। इस शो के लिए उन्होंने दूरदर्शन और सूचना प्रसारण मंत्रालय के कई चक्कर लगाए थे। इस सीरियल को बनाने की अनुमति 1985 में ही मिल गई थी, लेकिन इसका प्रसारण 25 जनवरी 1987 से शुरू हुआ था। दरअसल, रामायण से पहले इस तरह का कोई प्रसारण कभी नहीं हुआ था। ऐसे में सभी आला अधिकारी इसे लेकर काफी सतर्क थे। उन्होंने शो से जुड़ी कई आपत्तियां भी दर्ज कराई, जिसमें सीता का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की वेशभूषा अहम थी।

Bollywood Gossips: जब ‘सीता’ को भगवान समझ पैरों पर बीमार बच्चे रख देते थे लोग, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Gossips: When Ramanand Sagar had to fight a legal battle for Ramayana for 10 years
रामानंद सागर - फोटो : Social media

इतना ही नहीं रामायण बनाने के बाद रामानंद सागर को कानूनी लड़ाई तक लड़नी पड़ी थी। दरअसल यह उस समय की बात है, जब दूरदर्शन में हर धारावाहिक 13 एपिसोड का होता था। ऐसे में रामायण को 78 एपिसोड्स की मंजूरी मिली थी, लेकिन जब यह शो हिट हुआ तो लोगों ने इस में लव कुश की कहानी दिखाने की मांग की, जिसके लिए रामानंद सागर तैयार नहीं थे। उनका मानना था कि उनकी कहानी बताएंगे, तो उसके लिए एक काल्पनिक कथा होगी और हुआ भी यही। लव कुश की कहानी प्रसारित होने के बाद शो से जुड़े कई तरह के विवाद सामने आए, जिसके लिए रामानंद सागर को 10 साल तक कोर्ट में केस लड़ना पड़ा।

Bollywood Gossips: जब रामायण के ‘रावण’ को पुजारी ने मंदिर में नहीं करने दिए दर्शन, गुस्से में किया था यह काम
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed