{"_id":"6354105c3849a7708a034f10","slug":"jacqueline-fernandez-sukesh-money-laundering-case-know-what-enforcement-directorate-said-in-the-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: 'देश छोड़ने की फिराक में थीं जैकलीन, नहीं किया सहयोग', जानें कोर्ट में ईडी में क्या कहा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: 'देश छोड़ने की फिराक में थीं जैकलीन, नहीं किया सहयोग', जानें कोर्ट में ईडी में क्या कहा?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज को भले ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत से थोड़ी राहत मिल गई हो लेकिन उनकी आगे की राह फिलहाल आसान नजर नहीं आ रही है। शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत को 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस की जमानत का कोर्ट में विरोध किया। ईडी की तरफ से जैकलीन की जमानत याचिका को खारिज करने के लिए कई दलीलें दी गई हैं।
अदालत में ईडी ने कहा कि जांच में एक्ट्रेस ने सहयोग नहीं किया। साथ ही ईडी की तरफ से यह भी कहा गया कि जैकलीन ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ भी की थी। यही नहीं कोर्ट में ईडी ने यह भी दावा किया कि जांच के दौरान जैकलीन देश छोड़ने की भी फिराक में थीं। लेकिन एलओसी जारी होने की वजह से वह नाकाम रहीं।
Diwali 2022: ट्विंकल खन्ना ने फैंस को दी 'धनतेरस' की बधाई, अक्षय संग साझा की प्यारी तस्वीर
3 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एक्ट्रेस को अदालत ने 26 सितंबर को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई थी। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन भी मुख्य आरोपी हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ठगी के पैसों का फायदा उठाया है। उन्हें इस मामले में ईडी ने आरोपी बनाया है। वहीं, जैकलीन का कहना है कि इस केस से उनका कोई लेना देना नहीं है वह खुद इस मामले में पीड़ित हैं।
Filmy Wrap: जैकलीन की अंतरिम जमानत बढ़ी और सामने आया सलमान का हेल्थ अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।