बॉलीवुड स्टार्स अपनी एक्टिंग और स्टाइल के चलते तो हमेशा सुर्खियों में बनी ही रहते हैं लेकिन कई बार अलग-अलग कारणों की वजह से स्टार्स चर्चा के साथ ही विवादों में भी आ जाते हैं। बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स हैं जो अपने गुस्से की वजह से परेशानी में फंस चुके हैं। यहां तक कि कई बार इनका गुस्सा पब्लिक प्लेस भी सामने आ चुका है और इस वजह से किसी को ट्रोलिंग तो किसी को पुलिस के चक्कर तक काटने पड़े। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस सितारे का नाम शामिल है।
Bollywood Celebs: जब पब्लिक प्लेस में स्टार्स ने खोया अपना आपा, एक ने तो मुक्का मारकर तोड़ दी थी शख्स की नाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत
#WATCH Kangana Ranaut has a spat with a reporter, accuses him of smear campaign, at the 'Judgementall Hai Kya' song launch event in Mumbai. (07.07.2019) pic.twitter.com/sNuWduY3yg
अभिनेत्री कंगना रणौत को हमेशा ही उनके बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है। वह अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती हैं और कई बार वह काफी अग्रेसिव भी हो जाती हैं। इसी तरह से अभिनेत्री कई बार पब्लिक इंटरव्यू के दौरान भी काफी गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं, एक बार तो वह एक जर्नालिस्ट के सवाल पर काफी भड़क गई थीं। इस वजह से उस दौरान इवेंट में काफी गहमागहमी का माहौल भी बन गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने बात को संभालने की कोशिश भी की थी।
अभिनेता अक्षय कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो खिलाड़ी कुमार ने गब्बर इस बैक के सेट पर एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। जानकारी सामने आई थी कि एक व्यक्ति गार्ड के मना करने पर भी लगातार सेट पर तस्वीरें क्लिक कर रहा था। जब अक्षय कुमार के भी बार-बार मना करने पर शख्स ने तस्वीरें खींचना बंद नहीं किया तो गुस्से में आकर अभिनेता ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था।
बॉलीवुड में छोटे नवाब के नाम से मशहूर अभिनेता सैफ अली खान एक बार करीना और मलाइका के साथ डिनर करने गए थे। इसी दौरान एक शख्स से उनका झगड़ा हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई थी और सैफ अली खान ने उस शख्स के इतनी तेज मुक्का मारा था कि उसकी नाक टूट गई थी और इस वजह से अभिनेता को जेल भी जाना पड़ गया था।
गोविंदा को उनके कूल अंदाज के लिए जाना जाता है। चाहें ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफस्क्रीन वह हमेशा अपनी बातों से लोगों को हंसा देते हैं, लेकिन एक बार गोविंदा ने भी सबके सामने अपना आपा खो दिया था। उन्होंने एक फैम को थप्पड़ मार दिया था। जिसकी वजह से उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। तब कोर्ट ने उनपर पांच लाख का जुर्माना भी लगाया था।