फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के दौरान बढ़ गईं अभिषेक के इस किरदार की मुश्किलें, चूक होने पर हो सकती थी गड़बड़

Tue, 01 Dec 2020 12:52 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 01 Dec 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Says He had to gain weight for the role In Bob Biswas
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता अभिषेक बच्चन इस समय कोलकाता में अपनी फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग कर रहे हैं। जब कुछ दिनों पहले इस फिल्म के सेट से किरदार में घुसे अभिषेक बच्चन की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं तो इन तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसक एकदम चौंक गए। इन तस्वीरों में अभिषेक को पहचानना बहुत मुश्किल था। लेकिन, उतना ही मुश्किल था अभिषेक का इस किरदार में बने रहना। क्योंकि, इस किरदार के लिए अभिषेक ने अपना वजन थोड़ा बढ़ाया था।

Abhishek Bachchan Says He had to gain weight for the role In Bob Biswas
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन से पहले ही अभिषेक अपनी फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग कोलकाता में कर रहे थे। लेकिन, बीच में ही उन्हें अपनी शूटिंग बंद करनी पड़ी। लॉकडाउन भर अभिषेक के लिए एक चुनौती बनी रही है कि उन्हें लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से उस किरदार को निभाना है और इसके लिए उन्हें खुद को वैसा बनाए भी रखना होगा जैसा उन्हें उस फिल्म में दिखना होगा। जब चारों तरफ अव्यवस्था फैली हुई थी तो ऐसे ही अभिषेक के लिए अपने वजन को बरकरार रखना मुश्किल था।

Abhishek Bachchan Says He had to gain weight for the role In Bob Biswas
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने कहा है कि जब देश में लॉकडाउन हुआ तो सभी काम बंद हो गए थे। और इसी बीच फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग भी रुकी। लेकिन जब नौ महीने बाद इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू की गई है तो उन्हें अपने किरदार में ढलने के लिए थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभिषेक ने कहा कि जब लगातार किसी फिल्म की शूटिंग होती रहती है तो एक लय बरकरार रहती है। लेकिन काफी दिनों बाद अगर उसी काम को फिर से शुरू किया जाए तो वह एक चुनौती लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Says He had to gain weight for the role In Bob Biswas
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan

हालांकि, अभिषेक के मुताबिक उनका सिर्फ पहला दिन ही थोड़ा अलग गया। लेकिन, बाद में ऐसा लगा ही नहीं जैसे कि इस फिल्म की शूटिंग नौ महीने बाद शुरू हुई हो। फिल्म में अपने लुक के बारे में अभिषेक का कहना है कि वह बहुत खुश हैं कि चारों तरफ से उन्हें अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अभिषेक का मानना है कि अगर किसी किरदार को सिर्फ ठीक से देख ले जाए तो आधा काम तो वैसे ही हो जाता है। और जिस तरह से उनके किरदार को प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, उस हिसाब से अभिषेक को लगता है कि शायद उन्होंने कुछ अच्छा काम कर दिया!

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Says He had to gain weight for the role In Bob Biswas
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

अन्नपूर्णा घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बॉब बिस्वास' एक क्राइम थ्रिलर है जिसका मुख्य किरदार वर्ष 2012 में आई सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' से प्रेरित है। फिल्म का निर्माण अभिनेता शाहरुख खान अपने कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन के लिए कोलकाता में शूटिंग करना बहुत आनंदमय अनुभव रहता है। उनका कहना है कि एक तरह से कोलकाता उनका दूसरा घर है। यहां उन्हें बहुत प्यार और सम्मान मिलता है। उनके पिता अमिताभ बच्चन को यहां जमाई बाबू कह कर बुलाते हैं। इससे पहले अभिषेक ने अपनी फिल्म 'युवा' और 'लूडो' की शूटिंग भी यहीं की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed