फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन को फाल्के पुरस्कार मिलने पर भावुक हुए बेटे अभिषेक, सोशल मीडिया पर लिखी ये पोस्ट

Sun, 29 Dec 2019 11:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 29 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan share emotional post after Amitabh Bachchan got Dadasaheb Phalke Award
अमिताभ बच्चन - फोटो : file photo

बॉलीवुड में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को रविवार को दादा साहब फाल्के पुरस्कार सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें ये सम्मान दिया। इस खास मौके पर उनके साथ पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन भी नजर आए। वहीं बॉलीवुड सितारों ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए सोशल मीडिया पर बधाई दी है। अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें इस खास पुरस्कार पर बधाई दी है। 

Abhishek Bachchan share emotional post after Amitabh Bachchan got Dadasaheb Phalke Award
amitabh and abhishek - फोटो : file photo

अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्हें अमिताभ बच्चन के लिए बेहद खास कैप्शन लिखा है। अभिषेक बच्चन ने कैप्शन में लिखा,  'मेरे प्रेरणास्रोत। मेरे हीरो। दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर आपको बधाई। हम सभी को आप पर गर्व है। लव यू। 'सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अभिषेक के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My inspiration. My hero. Congratulations Pa on the Dadasahab Phalke award. We are all so, so proud of you. Love you.

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

Abhishek Bachchan share emotional post after Amitabh Bachchan got Dadasaheb Phalke Award
Amitabh Bachchan,Shweta Bachchan Nanda and Abhishek Bachchan - फोटो : social media

गौरतलब है कि दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह भविष्य में और अधिक काम करने के लिए उत्सुक हैं। 77 वर्षीय अभिनेता ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद मजाक में कहा कि जब इस पुरस्कार की घोषणा की गई तो मेरे दिमाग में एक शंका उठी कि कहीं यह इस बात का इशारा तो नहीं कि अब आप घर में बैठिए और आराम करिए, आपने बहुत काम कर लिया है। उन्होंने कहा कि अभी बहुत सारा काम है जिसे खत्म करना बाकी है। आगे भी कुछ ऐसी संभावनाएं बन रही हैं जहां मुझे कुछ काम करने का मौका मिलेगा। वह केवल इस पर कुछ स्पष्टीकरण चाहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan share emotional post after Amitabh Bachchan got Dadasaheb Phalke Award
Amitabh Bachchan - फोटो : file photo

उन्होंने कहा कि मुझ पर भगवान की काफी कृपा है और माता-पिता का आशीर्वाद रहा है। साथ ही फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और साथी कलाकारों का भी साथ रहा है लेकिन सबसे ज्यादा देश की जनता का प्यार और हौसलाअफजाई मिलती रही जिसकी वजह से मैं आप सबके सामने खड़ा हूं। इस पुरस्कार की स्थापना 50 साल पहले हुई और इतने ही साल मुझे फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला। इसका भी मैं आभारी हूं। इस सम्मान को विनम्रता से स्वीकार करता हूं।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan share emotional post after Amitabh Bachchan got Dadasaheb Phalke Award
Abhishek Bachchan with Amitabh Bachchan - फोटो : social media

राष्ट्रपति भवन में हुए सम्मान समारोह में अमिताभ की पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। साथ ही राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के सभी विजेता भी उपस्थित रहे। पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में राष्ट्रपति ने हाई-टी मेजबानी की। 23 दिसंबर को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के आयोजन के समय अमिताभ बच्चन उपस्थित नहीं हो पाए थे। बीमार होने की वजह से अमिताभ बच्चन को डॉक्टर द्वारा सफर ना करने की हिदायत दी गई थी। अमिताभ बच्चन ने 22 दिसंबर की शाम को एक ट्वीट के माध्यम से खुद यह जानकारी शेयर की थी।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, कहा- कहीं यह घर पर आराम से बैठने का इशारा तो नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed