सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर बहन श्वेता को घूरते नजर आए अभिषेक बच्चन, वायरल हुई फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Oct 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Stairs at Sister Shweta Bachchan Photo went Viral on Social Media
श्वेता बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारों ने भी यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस बीच अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। श्वेता बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भाई दूज पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। 


Kantara: ‘कांतारा’ की सफलता पर ऋषभ शेट्टी का बयान, बोले- 18 साल काम किया, यह रातों-रात नहीं हुआ

Trending Videos
Abhishek Bachchan Stairs at Sister Shweta Bachchan Photo went Viral on Social Media
श्वेता बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों में श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन भाई दूज के मौके पर सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, तस्वीर में दोनों के बीच प्यार भरी नोक-झोंक भी देखने को मिल रही है। इनमें से एक फोटो में अभिषेक के चेहरे के भाव देखने लायक हैं। तस्वीर में जहां श्वेता कैमरे की तरफ देख रही हैं। वहीं, अभिषेक मुंह बनाकर उन्हें घूरते हुए नजर आ रहे हैं। 
Mouni Roy: 'ब्रह्मास्त्र' में अपने किरदार को लेकर मौनी ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- फिल्म में खलनायक....

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Stairs at Sister Shweta Bachchan Photo went Viral on Social Media
अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

भाई-बहन के इस त्योहार में दोनों पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में अभिषेक ने नीले रंग का कुर्ता पहना है और उनकी बहन श्वेता क्रीम कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ श्वेता ने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'क्या बंदा है...सूरज की किरणें और इंद्रधनुष। हैप्पी भाई दूज।'
RRR: आरआरआर का विदेशों में जलवा कायम, सैटर्न अवॉर्ड्स में जीता सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का खिताब

Abhishek Bachchan Stairs at Sister Shweta Bachchan Photo went Viral on Social Media
अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पहली तस्वीर को फ्रेम कराना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'श्वेता आप बहुत मजाकिया हैं।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर लाफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में श्वेता ने एक पॉडकास्ट में अपने भाई के बारे में कई बातें कही थीं। उन्होंने बताया था कि जब भी उनके भाई को ट्रोल किया जाता है तो उनका खूल खौल जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भाई की तुलना पिता अमिताभ बच्चन से करना ठीक नहीं है।
Bollywood Film: दर्शक जुटाने का नया पैंतरा टिकट पर डिस्काउंट? अब तक इन फिल्मों पर मिला है ऑफ, कितना हुआ फायदा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed